IND vs AFG: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है. बारिश के कारण मुकाबला बहुत ही देरी के साथ शुरू हो रहा है. जिसके कारण ही अब मुकाबला सिर्फ 25-25 ओवर का ही होने वाला है. इस मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ने बड़ा फैसला लेते हुए 2 युवा खिलाड़ियों को टेस्ट डेब्यू कैप सौंपी है. वहीं आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टार खिलाड़ी को अभी अपने मौका का इंतजार करना होगा.
टीम इंडिया ने इन 2 युवा स्टार खिलाड़ियों का कराया डेब्यू
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे का डेब्यू कराया. वहीं उनके साथ तेज गेंदबाज गूरनूर बरार को भी डेब्यू करने का मौका मिला. हर्ष दुबे आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे थे. जहां पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया था. वहीं गूरनूर बरार को तो आईपीएल 2026 के दौरान गुजरात टाइटंस की टीम ने डेब्यू करने का मौका ही नहीं दिया था. अब गिल ने उन्हें सीधे टीम इंडिया की वनडे कैप सौंप दी है. बात करें स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे की तो उन्होंने लिस्ट ए में 30 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 37.87 की औसत से 31 विकेट अपने नाम किया. वहीं बल्ले के साथ 26.90 की औसत से 296 रन भी बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: ‘तीनों फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं यशस्वी जायसवाल’, टीम इंडिया में जगह पक्की करने की सिफारिश
गूरनूर बरार ने भी किया है खुद को साबित
26 वर्षीय गूरनूर बरार ने भी बहुत कम समय में खुद को साबित किया है. बरार ने 9 लिस्ट ए मैचों में 39 की औसत से 12 विकेट हासिल किए हैं. बरार ने अपनी हाइट का फायदा भी उठाया है. जिसके कारण ही कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर ने इस खिलाड़ी पर अपना भरोसा जताया है. हालांकि इसके चक्कर में आईपीएल 2026 के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रिंस यादव को डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाया. प्रिंस को फिलहाल अपने डेब्यू के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: रोहित शर्मा ने रचा दिया इतिहास, तोड़ दिया 37 साल पुराना रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
3 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
4 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
5 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
5 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
6 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
6 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
7 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines