Team India Slow Over IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वर्ल्ड कप का नौवां मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 272 रन बनाए, लेकिन इस बीच भारतीय टीम से एक चूक हो गई। जिसके लिए उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं आखिर ये क्या माजरा है…
निर्धारित समय में पूरे नहीं किए 2 ओवर
दरअसल, टीम इंडिया ने अपने निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं किए। उसने इस मैच में निर्धारित समय में दो ओवर कम डाले। इसके चलते उस पर स्लो ओवर रेट का जुर्माना लगाया जा सकता है। ओवर-रेट से संबंधित आईसीसी ने नियम बना रखे हैं। ICC की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, खिलाड़ियों को उनकी टीम द्वारा आवंटित समय में प्रत्येक ओवर फेंकने में विफल रहने पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। इस तरह टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर 2 ओवर कम फेंकने की वजह से 10 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: कैमरामैन ने 30 सेकंड तक दिखाईं दिल्ली की लड़कियां, खूबसूरती पर दिल हार बैठे फैंस, Video Viral
बांग्लादेश पर लग चुका है जुर्माना
बता दें कि इससे पहले विश्व कप में अपने मुकाबले के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए बांग्लादेश पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। बांग्लादेश के बाद टीम इंडिया की चूक भारी पड़ सकती है। बहरहाल, दिल्ली के स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 272 रन बनाए। इस दौरान टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जादू चला। उन्होंने 10 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट चटकाए। हार्दिक पांड्या ने दो, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट निकाला।
ये भी पढ़ें: Watch Video: ‘हो…हो…’, भारत-अफगानिस्तान मैच के बीच कोहली ने डांस से लूटी महफिल, फैंस ने दिया गजब का रिएक्शन
संबंधित खबरें
कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली हार का ठिकरा
7 mins agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
33 mins agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
47 mins agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
1 hr agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
1 hr agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
2 hrs agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
5 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines