IND vs AFG: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज तीसरा और आखिरी मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हुआ. जहां पर इब्राहिम जादरान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जिसे भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया. भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में सिर्फ 30 गेंदों में ही शतक ठोक दिया. इस ऐतिहासिक पारी को खेलने के बाद अभिषेक ने ‘शिवा सेलिब्रेशन’ किया. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
अभिषेक शर्मा का ‘शिवा सेलिब्रेशन’ हुआ वायरल
तीसरे टी-20 मैच में टॉस हारने के बाद टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने मात्र 30 गेंदों में ही शतक बना दिया. टी-20 इंटरनेशनल में ये किसी फुल मेंबर टीम के खिलाड़ी का ये फास्टेस्ट शतक है. इससे पहले ये रिकॉर्ड सिकंदर रजा के नाम था. उन्होंने 33 गेंदों में गांबिया के खिलाफ शतक जड़ा था. हालांकि अभिषेक ने अफगानिस्तान की बहुत अच्छी गेंदबाजी के खिलाफ ये किया है.
अभिषेक ने सिर्फ 34 गेंदों में 108 रनों की बेहद धमाकेदार पारी खेली. 317.65 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 9 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. अभिषेक ने इस धमाकेदार पारी को खेलने के बाद मैदान पर ‘शिवा सेलिब्रेशन’ किया. शतक जड़ने के बाद वो मैदान पर योगा के मुद्रा में बैठे और उसके बाद उन्होंने ‘ओम नम: शिवाय’ मंत्र का जाप किया. उनके इस सेलिब्रेशन को देखकर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी बहुत ज्यादा खुश हुए. टीम इंडिया के इस स्टार का सेलिब्रेशन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
टीम इंडिया ने किया धमाकेदार प्रदर्शन
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने भी 35 गेंदों में 50 रन बनाए. वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 20 गेंदों में 29 रन बनाए. हालांकि दोनों ओपनरों के बाद टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. जिसकी वजह से ही टीम इंडिया 250 रनों का आंकड़ा नहीं पार कर सकी. टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए. अफगान टीम के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 2 विकेट हासिल किया. अब्दुल्ला अहमदज़ई ने भी बहुत अच्छी गेंदबाजी करके 1 विकेट निकाला.
ये भी पढ़ें: 30 गेंदों में शतक लगाकर अभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने खबर लिखे जाने तक 12 ओवरों में 82 रन बनाकर 8 विकेट गंवा चुकी थी. अफगानिस्तान का कोई भी बल्लेबाज मैदान पर समय नहीं बिता सका. टीम इंडिया के लिए इस समय तक नीतीश कुमार रेड्डी ने 2 विकेट हासिल किए. टीम इंडिया के सभी गेंदबाजों ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. इस सीरीज में अफगान टीम के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन ही रहा है.
ये भी पढ़ें: T20I में सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाजों में अभिषेक नंबर-1, टूट गया रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे पर आसान नहीं होगी टीम इंडिया की राह, संजय बांगर ने चेताया
16 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की मदद कर रही है चेन्नई सुपर किंग्स?
19 mins ago30 साल के खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यान का ऐलान, इस कारण लिया बड़ा फैसला
39 mins agoवैभव सूर्यवंशी खेलेंगे निर्णायक टी20 मुकाबला? पूर्व भारतीय कोच का बड़ा बयान
1 hr agoअजीत अगरकर की जगह सिलेक्टर बन सकते हैं रमेश पोवार
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर मोहम्मद कैफ ने उठाए सवाल
1 hr ago15वीं मंजिल से उल्टा लटकाए गए थे चहल, स्टार खिलाड़ी ने किया खुलासा
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर अब आया नया अपडेट, रेस में राजस्थान आगे
1 hr agoबेंगलुरु मैच में इतिहास रच सकती है भारत और वेस्टइंडीज की टीम
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI के बीच निर्णायक टी20 मुकाबला? जानें यहां
1 hr agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines