IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना सकी. छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने बहुत ही धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की. इस दौरान अभिषेक शर्मा ने पहला छक्का जड़ते ही बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. इसी के साथ उन्होंने दिग्गज रोहित शर्मा की बराबरी भी कर ली.
अभिषेक शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पहले ओवर के आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर 2 बड़े रिकॉर्ड बना दिए. इस छक्के के साथ ही उन्होंने टी-20 फॉर्मेट में 6 हजार रन पूरे कर लिए. वो ऐसा करने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज हैं. फिन एलन ने ऐसा 3386 गेंदों में किया था. वहीं अभिषेक ने अपने 6 हजार रन 3420 गेंदों में पूरा किया है. अभिषेक टी-20 फॉर्मेट में पहली गेंद से आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं.
उन्होंने अपने छोटे से इंटरनेशनल करियर में कुल 12 छक्के सिर्फ पहले ही ओवर में जड़ा है. दिग्गज रोहित शर्मा ने भी पारी के पहले ओवर में टीम इंडिया के लिए टी-20 फॉर्मेट में 12 छक्के ही जड़े थे. ऐसे में अगले मुकाबले में अभिषेक इस मामले में रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ सकते हैं. इसी के साथ उन्होंने इस मुकाबले में अपने करियर का 12वां टी-20i अर्धशतक जड़ा है. इस पारी के दौरान अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में नजर आए हैं.
टीम इंडिया को मिली शानदार जीत
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को खराब शुरुआत मिली. अज़मतुल्लाह उमरजई ने नाबाद 64 रन और मोहम्मद नबी ने 33 रन बनाकर अपनी टीम को 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रनों तक पहुंचाया. टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट हासिल किया. वहीं जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिला.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया ऐलान? सामने आया बड़ा अपडेट
157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 14वें ओवर में ही 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया. टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों में 82 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. इस दौरान अभिषेक ने 7 चौके और सात ही गगनचुंबी छक्के जड़े. ईशान किशन ने 42 रन बनाकर उनका साथ दिया. अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने 2 विकेट हासिल किए, लेकिन उन्हें अन्य गेंदबाजों का साथ नहीं मिला.
ये भी पढ़ें: शेफाली वर्मा ने फाइनल मुकाबले में रचा इतिहास, जड़ा महिला एशिया कप का सबसे तेज अर्धशतक
संबंधित खबरें
तिलक वर्मा समेत 3 भारतीयों ने पलटा मैच, सैंटनर भी हुए कायल
7 mins agoतिलक वर्मा बने T20 में भारत के नए 'चेज मास्टर', हैरान कर देंगे आंकड़े
31 mins agoफिन एलन ने हवा में उड़कर बचाया छक्का, डेरिल मिचेल ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
46 mins agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब और कहां होगी टक्कर
55 mins agoहार हुए मैच में मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास
1 hr agoअर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, टॉप पर पहुंचे
1 hr agoभारत ने आखिरी ओवर में दर्ज की रोमांचक जीत, तिलक वर्मा ने खेली तूफानी पारी
1 hr agoIND vs NZ: भारत के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स ने मचाया तहलका
2 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में 100 छक्के जड़कर रचा इतिहास
2 hrs agoन्यूजीलैंड में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 8 गेंद खेलकर लौटे पवेलियन
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines