---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs AFG: ना रोहित ना हार्दिक, टीम इंडिया को मिलेगा नया कप्तान! सामने आया शुभमन गिल का नाम

Team India Captain, IND vs AFG Series: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा इस पर बड़ा सवाल है। अब शुभमन गिल का नया नाम आने लगा है।

Team India Captain, IND vs AFG Series: भारतीय टीम को साल 2024 जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी आखिरी टी20 सीरीज 11 जनवरी से खेलनी है। यह तीन मैचों की सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ होगी। 11 से 17 जनवरी तक भारतीय सरजमीं पर यह टी20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कौन करेगा, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। रोहित शर्मा की वापसी को जहां कंफर्म माना जाने लगा था उसी बीच अब जियो सिनेमा के नए प्रोमो और उसके पोस्टर ने शुभमन गिल का नाम चर्चा में ला दिया है।

क्या शुभमन गिल बनेंगे कप्तान?

आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या दोनों चोटिल हैं। जबकि रुतुराज गायकवाड़ भी फिट नहीं हैं। ऐसे में शुभमन गिल को कप्तानी उसी हालत में मिल सकती है जब रोहित टी20 खेलने से मना कर दें। शनिवार को रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के हिसाब से 2-3 जनवरी को दिल्ली में बीसीसीआई की मीटिंग हो सकती है। इस मीटिंग में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर रोहित और विराट से उनके टी20 फ्यूचर पर बात कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

अगर रोहित नहीं राजी हुए तो कप्तानी के लिए राहुल, बुमराह और गिल जैसे नाम आ जाएंगे। पर जियो सिनेमा ने अपने पोस्टर में गिल की फोटो अफगानिस्तान के टी20 कप्तान राशिद खान के साथ देकर नया डिबेट शुरू कर दिया है। दरअसल इस महीने की शुरुआत तक पोस्टर में सूर्यकुमार यादव को राशिद खान के साथ देखा जा सकता था। पर अब सूर्या चोटिल होकर बाहर हैं तो उनकी जगह गिल को इस पोस्टर में रखा गया है।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर डिबेट

सोशल मीडिया यूजर्स का तो साफ मानना है कि पोस्टर पर गिल का आना मतलब गिल कप्तान बनने वाले हैं। ऐसा तब और जब गिल को आईपीएल 2024 से पहले गुजरात टाइटंस का भी कप्तान बनाया गया है। इस लिहाज से गिल का पलड़ा भारी हो सकता है। लेकिन यह तभी होगा जब रोहित खेलने से मना कर दें, क्योंकि बोर्ड की पहली च्वॉइस रोहित ही हैं। हालांकि, हमने कुछ ही देर पहले आपको रोहित के कप्तान बनने की अटकलों के बारे में बताया था अब इस प्रोमो वीडियो को लेकर नया डिबेट शुरू हो चुका है। इस पर विराम अब टीम के ऐलान के बाद ही लग पाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IND vs SA: टीम इंडिया का एक और स्टार खिलाड़ी चोटिल, केपटाउन टेस्ट खेलने पर सस्पेंस

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: रोहित शर्मा करेंगे टी20 में कप्तानी, जानें कब होगा टीम का ऐलान! देखें संभावित स्क्वॉड

---विज्ञापन---

First published on: Dec 30, 2023 09:32 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola