IND vs AFG: घुटने में इंजरी के कारण टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. किंग को बाहर होने से टीम इंडिया की बल्लेबाजी बहुत ज्यादा कमजोर हो गई है. ऐसे में जल्द ही बीसीसीआई और भारतीय चयनकर्ता उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान करने वाले हैं. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए कोहली के रिप्लेसमेंट का नाम सामने आ गया है. इस खिलाड़ी को सीधे प्लेइंग 11 में भी धमाकेदार एंट्री मिल सकती है.
विराट कोहली का मिल गया रिप्लेसमेंट!
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की अनुसार बीसीसीआई विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ को टीम के साथ जोड़ सकती है. विराट कोहली मौजूदा समय में बहुत ही अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं. ऐसे में बीसीसीआई और भारतीय चयनकर्ता जल्द ही उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान करने वाले हैं. ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी आखिरी वनडे सीरीज में शानदार शतक जड़ा था. हालांकि श्रेयस अय्यर की वापसी के बाद गायकवाड़ को टीम से बाहर होना पड़ा था. अब गायकवाड़ दोबारा टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं. गायकवाड़ को ही कप्तान शुभमन गिल नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए भेज सकते हैं. भले ही गायकवाड़ का आईपीएल 2026 अच्छा नहीं गया हो, लेकिन वनडे फॉर्मेट में वो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: दर्द में खेलकर विराट कोहली ने RCB को बनाया चैंपियन, स्कैन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या भी हो सकते हैं बाहर
किंग कोहली के बाहर होने के बाद अब रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या भी टीम से बाहर हो सकते हैं. रोहित शर्मा अभी तक अपना फिटनेस टेस्ट देने के लिए एनसीए नहीं पहुंचे हैं. वहीं हार्दिक पांडया एनसीए में अपनी फिटनेस पर जमकर काम कर रहे हैं. रोहित शर्मा के बाहर होने से टीम में यशस्वी जायसवाल की भी एंट्री हो सकती है. वहीं हार्दिक पांड्या के बाहर होने पर शिवम दुबे को भी लंबे समय के बाद वनडे टीम में मौका मिल सकता है. मौजूदा समय में बीसीसीआई अपने स्टार खिलाड़ियों के फिटनेस से रिस्क नहीं लेना चाहती है.
ये भी पढ़ें: ट्राई सीरीज के लिए BCCI बदलेगी टीम इंडिया का स्क्वाड! RCB कप्तान को मिल सकता है बड़ा मौका
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines