IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ियों के इंजर्ड होने का सिलसिला अब खत्म नहीं हो रहा है. विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या इंजरी के कारण पहले से वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं है. अब अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच के बाद एक और फॉर्म में चल रहा खिलाड़ी इंजरी का शिकार हो गया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया को दूसरे वनडे मैच के लिए प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव करने पड़े. ऐसे में अब टीम इंडिया के समस्या बढ़ गई है.
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में जब टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव की बात कही, तो सभी हैरान रह गए. अब इसके पीछे का कारण बीसीसीआई ने बता दिया है. टॉस के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी जानकारी देते हुए बीसीसीआई ने बताया कि इंजरी के कारण नीतीश कुमार रेड्डी चयन के लिए उपलब्ध ही नहीं थे. जिसके कारण ही अच्छे प्रदर्शन के बाद भी उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर करना पड़ा.
मौजूदा समय में बीसीसीआई की मेडिकल टीम रेड्डी की इंजरी के बारे में समझ रही है. जिसके बाद ही फैसला लिया जाएगा कि क्या वो इस सीरीज का हिस्सा आगे रहेंगे या फिर टीम से बाहर हो जाएंगे. आपको बता दें की आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज की टीम में भी रेड्डी टीम का हिस्सा हैं. हार्दिक पांड्या पहले ही इंजरी के कारण बाहर चल रहे हैं. ऐसे में अब रेड्डी की इंजरी के बाद कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर की समस्या बढ़ गई है.
ये भी पढ़ें: NZ W vs SL W: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराकर किया बड़ा उलटफेर, 5 विकेट से मारी बाजी
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
अफगानिस्तान (प्लेइंग XI): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम ज़दरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेयालिया खरोटी, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद सलीम सफ़ी, बिलाल समी
भारत (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.
संबंधित खबरें
2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
45 mins agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
1 hr agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
2 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
2 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
3 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
3 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
4 hrs agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
4 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
4 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines