IND vs AFG, 2nd T20I Live Streaming Details: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को नई दिल्ली में पहला T20I मैच खेला गया. भारत ने 7 विकेट से इस मैच में आसानी से जीत दर्ज की. अब फैंस की नजर 15 सितंबर को होने वाले दूसरे T20I मैच पर है. टीम इंडिया का लक्ष्य इस मुकाबले को जीतकर श्रृंखला अपने नाम करना होगा, वहीं अफगानिस्तान जीत के जरिए सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लाना चाहेगी. इसी वजह से दूसरा T20I रोमांचक साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि यह मैच कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.
कब और कहां होगा IND vs AFG मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा T20I 15 सितंबर को खेला जाएगा. नई दिल्ली में स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इसी स्टेडियम में भारत-अफगानिस्तान के बीच पिछला मैच भी खेला गया था.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच T20I सीरीज के मैचों का शुरुआती समय पहले 7 बजे रखा गया था. हालांकि, अब इसे बदलकर 7:30 बजे कर दिया गया है. पहले T20I की तरह सीरीज का दूसरा मुकाबला भी शाम 7:30 बजे खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान 7 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.
कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE?
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा T20I मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. इंग्लिश और हिंदी भाषा में कमेंट्री का आनंद उठाया जा सकता है. फैंस ऑनलाइन इसे फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- मोहसिन नकवी के लिए लगे ‘ट्रॉफी चोर’ के नारे, टीम इंडिया की एशिया कप में जीत के बाद VIDEO वायरल
कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 10 T20I मैच खेले गए हैं. भारत को इसमें से 9 मुकाबलों में जीत मिली है, वहीं एक मैच नो रिजल्ट में खत्म हुआ था. अफगानिस्तान का खाता अब तक T20I में भारत के खिलाफ नहीं खुला है और अगले दो मैचों में अफगानी टीम का लक्ष्य अपनी हार के सिलसिले को खत्म करना होगा.
भारत और अफगानिस्तान का स्क्वाड
टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर.
अफगानिस्तान का स्क्वाड: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई.
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी को ‘इग्नोर’ करने पर भड़के फैंस, टीम मैनेजमेंट के खिलाफ फूटा गुस्सा
संबंधित खबरें
पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
4 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
37 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
59 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines