हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG Highlights: टीम इंडिया ने 127 रनों से जीतकर सीरीज में किया क्लीन स्वीप, अभिषेक शर्मा बने हीरो

India vs Afghanistan 3rd T20I Highlights: टीम इंडिया और अफगानिस्तान की टीम दिल्ली में सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेलने उतरी. जहां पर टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही भारत को 127 रनों से जीत मिली. भारत ने सीरीज में क्लीन स्वीप किया.

विज्ञापन
टीम इंडिया ने 3 मैचों की इस सीरीज में किया क्लीन स्वीप (Pic Credit- PTI)

Live Updates

22:40 (IST) 17 Sept 2026

IND vs AFG Live Score: टीम इंडिया ने 127 रनों से जीता तीसरा मुकाबला

टीम इंडिया के 221 रनों के जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने 14.1 ओवरों में सिर्फ 94 रन ही बनाए. जिसके कारण ही टीम इंडिया को मैच में 127 रनों की बहुत बड़ी जीत मिली. टीम इंडिया के लिए शतकवीर अभिषेक शर्मा हीरो बने. वहीं गेंदबाजी में नीतीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई को 3-3 विकेट मिला. भारत ने सीरीज को भी 3-0 से अपने नाम किया.

22:32 (IST) 17 Sept 2026

IND vs AFG Live Score: अफगान टीम ने गंवाया 9वां विकेट

अफगानिस्तान टीम की पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई है. टीम ने 13वें ओवर में ही 9वां विकेट गंवा दिया है. राशिद खान सिर्फ 6 रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए.

22:25 (IST) 17 Sept 2026

IND vs AFG Live Score: नीतीश ने 1 ओवर में झटके 3 विकेट

नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 ओवरों में 3 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई और मुजीब उर रहमान को पवेलियन भेज दिया है. जिसके कारण ही अफगान टीम ने 12 ओवरों में 82 रन बनाकर 8 विकेट गंवा दिया है.

22:10 (IST) 17 Sept 2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन

अफगानिस्तान की टीम ने सिर्फ 70 रनों पर ही 5वां विकेट गंवा दिया. नूर उल रहमान सिर्फ 11 रन बनाकर ही रवि बिश्नोई का शिकार बने हैं. इसी के साथ ही अफगानिस्तान की टीम ने 9 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए हैं.

21:56 (IST) 17 Sept 2026

IND vs AFG Live Score: गेंदबाजी में भी भारत के नाम हुआ पावरप्ले

टीम इंडिया ने गेंदबाजी से भी पावरप्ले अपने नाम कर लिया है. अफगानिस्तान की टीम ने 6 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 51 रन ही बनाए हैं. युवा गेंदबाज यश ठाकुर ने अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान को 25 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा है.

21:50 (IST) 17 Sept 2026

IND vs AFG Live Score: जसप्रीत बुमराह को मिला विकेट

अफगानिस्तान की टीम बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है. टीम ने 5 ओवरों में 43 रन बनाकर ही 3 विकेट गंवा दिया है. जसप्रीत बुमराह ने जीरो के स्कोर पर ही दरवेश रसूली को क्लीन बोल्ड कर दिया है.

21:47 (IST) 17 Sept 2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को लगा बैक टू बैक झटका

अक्षर पटेल ने 1 ओवर में ही 2 विकेट हासिल करके अफगानिस्तान की टीम को और दबाव में डाल दिया है. सिद्दिकुल्लाह अटल सिर्फ 1 रन बनाकर पटेल का शिकार बने हैं. अफगान टीम ने 4.3 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 38 रन बनाए हैं.

21:43 (IST) 17 Sept 2026

IND vs AFG Live Score: रहमानुल्लाह गुरबाज़ सस्ते में लौटे पवेलियन

अफगानिस्तान की टीम को पहला बड़ा झटका लगा है. विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ सिर्फ 15 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने हैं. अफगान टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली है.

21:27 (IST) 17 Sept 2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की पारी हुई शुरू

अफगानिस्तान की टीम इस मुकाबले में 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज़ सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी पहला ओवर फेंक रहे हैं.

21:20 (IST) 17 Sept 2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को मिला 222 रनों का लक्ष्य

टीम इंडिया ने 20 ओवरों में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए. अभिषेक शर्मा की 108 रनों की पारी टीम के बहुत काम आई. जीत के लिए अफगानिस्तान की टीम को 222 रन बनाने होंगे.

21:08 (IST) 17 Sept 2026

IND vs AFG Live Score: टीम इंडिया की बल्लेबाजी लड़खड़ाई

टीम इंडिया की बल्लेबाजी आखिरी 5 ओवरों में लड़खड़ा गई है. नीतीश कुमार रेड्डी भी 4 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. वहीं टीम इंडिया ने 19 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 215 रन बनाए हैं.

21:02 (IST) 17 Sept 2026

IND vs AFG Live Score: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन

टीम इंडिया ने 18वें ओवर में 5वां विकेट गंवा दिया है. ईशान किशन 10 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं. अफगानिस्तान की टीम ने पिछले 5 ओवरों में कमबैक किया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 18 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 206 रन बना लिए हैं.

20:50 (IST) 17 Sept 2026

IND vs AFG Live Score: सस्ते में पवेलियन लौटे शिवम दुबे

ऑलराउंडर शिवम दुबे सस्ते में पवेलियन लौट गए है. दुबे 10 गेंदों में 14 रन बनाकर अजमतुल्लाह उमरजई का शिकार बने. राशिद खान ने बहुत ही शानदार कैच पकड़ा है. इसी के साथ टीम इंडिया ने 16 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 191 रन बनाए हैं.

20:38 (IST) 17 Sept 2026

IND vs AFG Live Score: अर्धशतक जड़ने के बाद पवेलियन लौटे सैमसन

टीम इंडिया ने अब तीसरा विकेट गंवा दिया है. संजू सैमसन अर्धशतक जड़ने के बाद अगली गेंद पर पवेलियन लौट गए हैं. सैमसन 35 गेंदों में 50 रन बनकर उमरजई का शिकार बने हैं. टीम इंडिया ने 14 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए हैं.

20:33 (IST) 17 Sept 2026

IND vs AFG Live Score: संजू सैमसन ने जड़ा बैक टू बैक दूसरा अर्धशतक

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने बैक टू बैक दूसरे मुकाबले में भी अर्धशतक जड़ दिया है. तीसरे टी-20 मैच में उन्होंने 34 गेंदों में अर्धशतक जड़ा है. टीम इंडिया ने 13 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 164 रन बनाए हैं.

20:27 (IST) 17 Sept 2026

IND vs AFG Live Score: रन आउट हुए तिलक वर्मा

टीम इंडिया ने अब दूसरा विकेट गंवा दिया है. तिलक वर्मा सिर्फ 2 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं. राशिद खान ने उन्हें भी पवेलियन भेजा है. टीम इंडिया ने 12 ओवरों के बाद 2 विकेट गंवाकर 155 रन बना लिए हैं.

20:23 (IST) 17 Sept 2026

IND vs AFG Live Score: खत्म हुई अभिषेक शर्मा की ऐतिहासिक पारी

टीम इंडिया ने पहला विकेट गंवा दिया है. अभिषेक शर्मा 34 गेंदों में 108 रन बनाकर राशिद खान का शिकार बने हैं. हालांकि टीम इंडिया ने 11 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 152 रन बनाए हैं.

20:15 (IST) 17 Sept 2026

IND vs AFG Live Score: अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में जड़ा शतक

अभिषेक शर्मा ने इतिहास रचते हुए सिर्फ 30 गेंदों में ही शतक जड़ दिया है. इसी के साथ अभिषेक टी-20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. टेस्ट प्लेइंग नेशन में अभिषेक पहले नंबर पर हैं.

19:58 (IST) 17 Sept 2026

IND vs AFG Live Score: अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 16 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 16 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया है. संजू सैमसन भी उनका साथ दे रहे हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 6 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 100 रन बना दिए हैं.

19:35 (IST) 17 Sept 2026

IND vs AFG Live Score: टीम इंडिया की पारी हुई शुरू

टॉस हारने के बाद टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. क्रीज पर सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा नजर आ रहे है. अफगानिस्तान के लिए पहला ओवर फजलहक फ़ारूक़ी ने फेंका है. 1 ओवर के बाद टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए 5 रन बनाए हैं.

19:12 (IST) 17 Sept 2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की प्लेइंग 11

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सिद्दिकुल्लाह अटल, अब्दुल्ला अहमदज़ई, दरवेश रसूली, नूर उल रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फ़ारूक़ी.

19:10 (IST) 17 Sept 2026

IND vs AFG Live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह.

19:04 (IST) 17 Sept 2026

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का बड़ा अहम फैसला किया है. ऐसे में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आने वाली है.

18:52 (IST) 17 Sept 2026

IND vs AFG Live Score: क्या आज वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

तीसरे टी-20 मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या आज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या नहीं? रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार खिलाड़ी को आराम देकर वैभव को चांस दिया जा सकता है.

IND vs AFG 3rd T20I Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. जहां पर अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. सीरीज में पहली बार टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी. जिसका फायदा उठाकर टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 221 रन बनाए. जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवरों में 94 रनों पर सिमट गई. टीम इंडिया को 127 रनों से जीत मिली. इसी के साथ भारत ने सीरीज को 3-0 से जीतर क्लीन स्वीप किया.

टीम इंडिया ने खड़ा किया बड़ा स्कोर 

इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने मात्र 30 गेंदों में ही शतक बना दिया. अभिषेक ने अपनी इस पारी सिर्फ 34 गेंदों में ही 108 रन ठोक दिए. अभिषेक ने 317.65 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 9 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. उनका साथ देते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने भी 35 गेंदों में 50 रन बनाए. 

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 20 गेंदों में 29 रन बनाए. हालांकि दोनों ओपनरों के बाद टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल पाया. जिसकी वजह से ही टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 221 रन ही बना सकी. अफगानिस्तान के लिए ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई ने 2 विकेट हासिल किया. अब्दुल्ला अहमदज़ई ने भी बहुत अच्छी गेंदबाजी करके 1 विकेट निकाला. इसके अलावा राशिद खान ने भी अच्छा प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

अफगानिस्तान को मिली शर्मनाक हार 

222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को अच्छी शुरुआत मिली. टीम ने 3 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 31 रन बना लिए थे. लेकिन उसके बाद को भी बल्लेबाज मैदान पर समय नहीं बिता सका. कप्तान इब्राहिम जादरान ने 25 रन बनाए. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रनों का आंकड़ा नहीं पार कर सका. जिसके कारण ही अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवरों में ही सिर्फ 94 रनों पर ही ऑलआउट हो गई.  

ये भी पढ़ें: 30 गेंदों में शतक लगाकर अभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए नीतीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा अक्षर पटेल को भी 2 विकेट मिला. जसप्रीत बुमराह और यश ठाकुर को भी 1-1 सफलता मिली. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने मुकाबला 127 रनों से जीत लिया. इसी के साथ भारत ने इस सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने बैक टू बैक सीरीज में क्लीन स्वीप किया है.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अभिषेक शर्मा ने ऐतिहासिक शतक जड़कर किया ‘शिवा सेलिब्रेशन’, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola