---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

खत्म हुआ 32 महीनों का इंतजार, 2027 ODI वर्ल्ड कप से पहले अचानक इस खिलाड़ी को BCCI ने दिया बड़ा मौका

Ishan Kishan in Team India: बीसीसीआई की तरफ से अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. वनडे टीम में एक खिलाड़ी की 32 महीनों के इंतजार के बाद वापसी हुई है. कौन है ये खिलाड़ी आइए आपको भी बताते हैं.

---विज्ञापन---

Ishan Kishan in Team India: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है. बीसीसीआई की तरफ से इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के चयन में कई चौंकाने वाले फैसले लिए गए हैं. भारत की वनडे टीम में एक ऐसे खिलाड़ी की वापसी हुई है जो कि 32 महीनों से टीम इंडिया से बाहर चल रहा था. साल 2023 अक्टूबर के महीने में इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया के लिए आखिरी बार वनडे मुकाबला खेला था. इस खिलाड़ी के कमबैक की कहानी बेहद ही शानदार है. आइए आपको भी बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी. 

दमदार प्रदर्शन से बनाई टीम इंडिया में जगह

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने दमदार प्रदर्शन से टीम इंडिया में जगह बना ली है. टीम इंडिया से ड्रॉप होने के बाद उनकी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी छुट्टी हो गई थी. इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन किया. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड को खिताब जिताया और टीम इंडिया की टी20 टीम में वापसी की. इसी के साथ टी20 विश्व कप 2026 में वो टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर रहे थे. अब आईपीएल 2026 में भी वो सनराइजर्स के लिए धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले 13 मैचों में 490 रन बनाए हैं. 

---विज्ञापन---

तीन स्लॉट की कमी को करेंगे पूरा

टीम इंडिया की वनडे टीम से ऋषभ पंत की छुट्टी हुई है और उनकी जगह ईशान किशन को मौका दिया गया है. ईशान के टीम में शामिल होने से तीन जगह भरती हुई नजर आ रही है. वो बैकअप ओपनर, बैकअप मिडिल ऑर्डर तो वहीं बैकअप विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं.

वनडे इंटरनेशनल में उनके प्रदर्शन पर नजर डाले तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए 27 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 42.40 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 933 रन बनाए हैं तो वहीं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 102.19 का रहा है. इसी के साथ उन्होंने वनडे में 7 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया में क्यों नहीं मिला वैभव सूर्यवंशी को मौका? अजीत अगरकर ने दिया जवाब

First published on: May 19, 2026 07:31 PM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola