Vaibhav Sooryavanshi: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का डर अफगान टीम को पहले से सताने लग गया है. सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा या नहीं इस पर भी चर्चा चल रही है. अफगानिस्तान टीम को इससे फर्क नहीं पड़ता है. अगर वो खेलते हैं तो कप्तान इब्राहिम जादरान ने उनके लिए मास्टरप्लान बनाया हुआ है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सूर्यवंशी को लेकर बड़ा राज खोल दिया है.

इब्राहिम जादरान का बड़ा बयान

मुकाबले से पहले शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने अपनी बात रखी. उनसे वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी सवाल पूछा गया था. जादरान ने वैभव की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा, “वैभव सूर्यवंशी बढ़िया टैलेंट हैं. उन्होंने IPL में तगड़ा प्रदर्शन किया है. अन्य टूर्नामेंट्स में भी वो अपनी छाप छोड़ चुके हैं. हमने अपनी टीम मीटिंग में उनकी चर्चा की है. हमार जिन खिलाड़ियों ने IPL में उनके खिलाफ खेला है, उन्होंने हमें बहुत कुछ जानकारी दी है. हमने उनकी बल्लेबाजी के वीडियो भी देखें हैं. हम उनके खिलाफ चीजों को बहुत ही सरल तरीके से रखेंगे. हमने जो रणनीति बनाई है उस पर ही काम करेंगे.”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘वैभव सूर्यवंशी को नहीं खरीद पाना सबसे बड़ा अफसोस’, LSG के मालिक संजीव गोयनका का बड़ा बयान

क्या वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मिलेगी जगह?

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में संजू सैमसन की वापसी हुई है. पिछली दो सीरीज का वो हिस्सा नहीं थे. अचानक उन्हें वापस लाया गया है. अभिषेक शर्मा पहले से मौजूद हैं. तीसरे ओपनर के रूप में वैभव सूर्यवंशी भी हैं. इस वजह से सवाल उठ रहे हैं कि सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी या नहीं. अजिंक्य रहाणे और आकाश चोपड़ा जैसे दिग्गज कह चुके हैं कि सैमसन को खिलाना चाहिए. इनका मानना है कि वैभव के पास अभी बहुत समय है. अब देखना होगा कि मैनेजमेंट अंत में क्या फैसला लेगी. सूर्यवंशी ने IPL 2026 में राजस्थान से खेलते हुए 776 रन बनाए थे. इस वजह से ही टीम इंडिया में उनका सलेक्शन हुआ.

---विज्ञापन---

दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर.

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से वैभव सूर्यवंशी का काटा पत्ता, देखें किन खिलाड़ियों को दी जगह

---विज्ञापन---