IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 15 और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो सकता है. 13 सितंबर को दिल्ली में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग इसी ओर इशारा कर रहा है.
कैसा रहेगा मौसम?
एक्यूवेदर और मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 13 सितंबर यानी रविवार को दिल्ली में बारिश होने की संभावना 55 फीसदी है. मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इस दौरान भी बारिश होने का अनुमान 89 प्रतिशत तक बताया गया है. ऐसे में मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो सकता है. दिल्ली में शुक्रवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई है. इसके अलावा शनिवार को भी बारिश का अनुमान लगाया गया है. ऐसे में भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला मुकाबला बारिश की भेट चढ़ सकता है.
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप पर होगी.
कितने ओवर का मैच होना जरूरी
बारिश की वजह से आउटफील्ड गीला हो जाता है, जिससे मैच शुरू होने में देरी होती है. ऐसे में आईसीसी के नियम के मुताबिक किसी भी इंटरनेशनल मैच का नतीजा निकालने के लिए कम से कम 5 ओवर के मैच जरूरी हैं. भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 9 टी-20आई मैच खेले गए हैं, जिसमें केवल एक ही मुकाबला रद्द हुआ है. ये मुकाबला एशियन गेम्स 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला जाना था.
कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड?
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 9 टी-20 मैच खेले गए हैं. पलड़ा ज्यादा भारी भारत का रहा है. भारत ने 8 मैच जीते हैं, जबकि 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ है. अफगानिस्तान का जीत का खाता नहीं खुला है.
इसके अलावा दोनों टीमों के बीच अब तक वनडे में 4 मैच खेले गए हैं. भारत ने 3 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच टाई हुआ है. इसके अलावा भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 1 टेस्ट मैच खेला गया है और इस मुकाबले को भारत ने जीता है.
ये भी पढ़ें: IPL 2027: CSK के नए हेड कोच को लेकर आया बड़ा अपडेट, महेंद्र सिंह धोनी के कारण हो रही है देरी
भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.
ये भी पढ़ें: लंदन में विराट कोहली और एकनाथ शिंदे की मुलाकात
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
43 mins agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
1 hr agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
2 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
3 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
4 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
12 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
13 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
13 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines