IND vs AFG Weather Report: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत आज यानी 13 जून से होने जा रही है. धर्मशाला में पहला मैच खेला जाएगा और दोनों टीमों ने कुछ दिनों पहले स्टेडियम पहुंचकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. धर्मशाला का मौसम पिछले कुछ दिनों में ठीक नहीं रहा है. इसी वजह से सभी के मन में सवाल है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे मैच पर भी बारिश का साया रहेगा या मौसम साफ रहेगा. आइए मौसम के हाल पर एक नजर डालते हैं.
IND vs AFG मैच में बारिश की संभावना
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा. AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक मैच के शुरुआती समय में बारिश की संभावना 49% है. 2 बजे से 3 बजे तक बरसात के आसार 67-70% हैं. इसके बाद शाम 6 बजे तक भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है. धर्मशाला का मौसम ठीक नहीं है और इसका असर भारत-अफगानिस्तान के बीच पहले वनडे पर पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG सीरीज के बीच अचानक टीम इंडिया में एंट्री लेगा यह धाकड़ गेंदबाज! BCCI के फैसले ने चौंकाया
क्या रद्द हो जाएगा मैच?
1 बजे से लेकर 6 बजे तक बारिश की संभावना बहुत ज्यादा है. हालांकि, AccuWeather के अनुसार शाम 7 बजे के बाद बारिश नहीं होगी. इस अनुमान के आधार पर देखा जाए, तो मैच रेफरी और अंपायर मिलकर कम ओवरों का मुकाबला कराने का फैसला कर सकते हैं. फैंस 20-20 ओवर के मैच की उम्मीद लगा सकते हैं. अच्छी बात यह है कि मैच रद्द होने की संभावना कम है, लेकिन ओवरों में कटौती हो सकती है. हालांकि, मौसम कभी भी बदल सकता है और बारिश बाद में भी हो सकती है.
ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड कुछ इस प्रकार है: शुभमन गिल (c), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (wk), वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव.
ये भी पढ़ें:- वुमेंस T20 World Cup: विराट कोहली की फैन के तूफानी शतक से जीती इंग्लैंड, पहले मैच में श्रीलंका को 87 रन से रौंदा
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
23 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
45 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines