---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs AFG: केएल राहुल को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर भड़के फैंस, गिल पर लगे पक्षपात के आरोप!

KL Rahul: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. केएल राहुल इस मैच का हिस्सा नहीं हैं. फैंस सोशल मीडिया पर राहुल को बाहर बैठाने से नाखुश नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

KL Rahul: भारत और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में तीसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. भारतीय टीम 2-0 से सीरीज पर कब्जा कर चुकी है. टीम इंडिया ने इसी वजह से तीसरे वनडे के लिए स्क्वाड में बड़े-बड़े बदलाव किए हैं. केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव को आराम दिया गया है. राहुल टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं और इस सीरीज में उन्हें बल्ले से योगदान देने का मौका नहीं मिला. इसके बावजूद राहुल को तीसरे वनडे से बाहर कर दिया गया. फैंस DC के स्टार खिलाड़ी के बाहर होने से बेहद निराश हैं.

राहुल को प्लेइंग 11 से बाहर करने पर भड़के फैंस

सोशल मीडिया पर फैंस केएल राहुल को बाहर बैठाने से खुश नहीं हैं. एक फैन ने गिल पर पक्षपात के आरोप भी लगाए, वहीं कुछ ने टीम मैनेजमेंट के फैसले की आलोचना की. आप नीचे कुछ रिएक्शन देख सकते हैं:

---विज्ञापन---

एक फैन ने लिखा, ‘केएल राहुल ने कुछ गलत नहीं किया, जिससे उन्हें टीम से बाहर किया जाए. ईशान किशन कीपिंग कर रहे हैं. गिल अपने करीबियों को प्राथमिकता दे रहे हैं.’

पूर्व भारतीय क्रिकेटर डोडा गणेश ने लिखा, ‘केएल राहुल को आराम की जरूरत नहीं है. उन्होंने इस सीरीज में सिर्फ 20 गेंदें खेली हैं. उन्हें बाहर करने का कोई तर्क नहीं बनता.’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया को लगा 440 वोल्ट का झटका, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या!

एक फैन ने लिखा, ‘केएल राहुल को बाहर करना कठोर फैसला है. टीम को जब भी स्थिरता की जरूरत होती है, तो वो खड़े होते हैं. इसके बावजूद उन्हें आसानी से बाहर कर दिया जाता है. उन्हें आज खेलने का मौका मिलना चाहिए था.’

---विज्ञापन---

एक फैन ने लिखा, ‘केएल राहुल के साथ काफी अन्याय हुआ है.’

तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: तीसरे वनडे में ‘अग्निपरीक्षा’, रोहित शर्मा समेत इन 3 स्टार्स पर लटकी तलवार, एक गलती और टीम इंडिया से छुट्टी!

First published on: Jun 20, 2026 02:29 PM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola