IND vs AFG: आईपीएल खत्म होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी अब पूरी तरह से टेस्ट मैच की तैयारियों में जुट चुके हैं. टीम इंडिया के लिए रेड बॉल क्रिकेट में बीती कुछ सीरीज अच्छी नहीं रही हैं तो कप्तान शुभमन गिल के ऊपर सही टीम कॉम्बिनेशन तैयार करने का प्रेशर भी होगा. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला इकलौता टेस्ट टीम इंडिया के लिए बहुत खास होने वाला है क्योंकि ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है. इस टेस्ट में टीम इंडिया अपनी खामियों पर काम कर सकती है. ऐसे में सामने आ रही जानकारी के अनुसार टीम प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव कर सकती है, जो कि भविष्य को ध्यान में रखकर किया जाएगा.
ये भी पढ़िए- दर्द में खेलकर विराट कोहली ने RCB को बनाया चैंपियन, स्कैन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
नंबर 3 से कटेगा साईं सुदर्शन का पत्ता!
साल 2025 की में साईं सुदर्शन ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट में डेब्यू किया था. इंग्लैंड के दौरे पर उनको शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने का मौका मिला था लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. उन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए रेड बॉल क्रिकेट में 6 मैचों की 11 पारियों में महज 27.45 की औसत से 302 रन बनाए हैं. इस दौरान वो केवल 2 अर्धशतक ही लगा पाए हैं. ऐसे में पीटीआई के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार टीम मैनेजमेंट अब उनकी जगह नंबर 3 पर किसी और बल्लेबाज को मौका देने का मन बना रही है.
पडिक्कल को मिलेगा सुदर्शन की जगह मौका
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं. प्रैक्टिस सेशन में देवदत्त पडिक्कल ने स्लिप में कैच करने की प्रैक्टिस की है और वो नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं. आईपीएल में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. पडिक्कल ने इस सीजन आरसीबी के लिए बल्लेबाजी करते हुए 471 रन बनाए हैं तो वहीं उनका फर्स्ट का रिकॉर्ड भी शानदार नजर आता है. उन्होंने कर्नाटक के लिए खेलते हुए 54 फर्स्ट क्लास मैचों में 42.67 की औसत से 3627 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़िए- ट्राई सीरीज के लिए BCCI बदलेगी टीम इंडिया का स्क्वाड! RCB कप्तान को मिल सकता है बड़ा मौका
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
4 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines