Live Updates
IND Vs AFG 1st T20 LIVE: भारत ने 6 विकेट से जीता मैच
भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को पहले टी20 इंटरनेशनल में 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत में भारत के लिए हीरो रहे शिवम दुबे। उन्होंने नाबाद 60 रन बनाए और गेंदबाजी में 2 ओवर फेंकते हुए 9 रन देकर एक विकेट लिया था।
https://twitter.com/ICC/status/1745485678362697849
IND Vs AFG 1st T20 LIVE: शिवम दुबे ने जड़ा अर्धशतक
शिवम दुबे ने 38 गेंदों पर शानदार अर्धशतक जड़ा और भारत को आसान जीत के करीब पहुंचा दिया है। उनके करियर का यह दूसरा अर्धशतक है।
IND Vs AFG 1st T20 LIVE: जितेश शर्मा आउट
भारतीय टीम को जितेश शर्मा के रूप में चौथा झटका लगा है। मुजीब उर रहमान ने उन्हें 31 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। भारत को जीत के लिए 37 गेंदों पर 42 रन चाहिए हैं।
IND Vs AFG 1st T20 LIVE: 10 ओवर पूरे
भारतीय टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे और जितेश शर्मा क्रीज पर टिके हैं। भारत को अब बचे हुए 10 ओवर में 76 रन बनाने हैं।
रोहित शर्मा रहे दुर्भाग्यशाली
क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर-
IND vs AFG: रोहित शर्मा डक पर हुए रनआउट, बीच मैदान शुभमन गिल पर फूटा हिटमैन का गुस्सा
IND Vs AFG 1st T20 LIVE: तिलक वर्मा आउट
तिलक वर्मा 26 रन बनाकर आउट हुए और भारत को तीसरा झटका लगा है। अजमतुल्लाह ओमरजई ने भारत को तीसरा झटका दिया।
https://twitter.com/BCCI/status/1745473967975202874
IND Vs AFG 1st T20 LIVE: दुबे-तिलक की तेज बल्लेबाजी
शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने तेज तर्रार बल्लेबाजी करते हुए भारत का स्कोर 8 ओवर में 66 रन तक पहुंचा दिया है। दुबे 20 और तिलक 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/1745472653383840175
IND Vs AFG 1st T20 LIVE: शुभमन गिल आउट
भारत को चौथे ओवर में 28 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। शुभमन गिल 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मुजीब उर रहमान ने उन्हें स्टंप आउट करवाया।
IND Vs AFG 1st T20 LIVE: रोहित शर्मा डक पर रनआउट
रोहित शर्मा 14 महीने बाद टी20 इंटरनेशनल में लौटे और बिना कोई रन बनाए शून्य पर रनआउट हो गए। भारत को 0 पर पहला झटका लगा।
IND Vs AFG 1st T20 LIVE: भारत को मिला 159 का लक्ष्य
अफगानिस्तान की टीम ने पहले खेलते हुए पांच विकेट खोकर 158 रन बनाए हैं। भारत को जीत के लिए अब 159 रन का लक्ष्य मिला है। मोहम्मद नबी ने 42 रनों की पारी खेली।
IND Vs AFG 1st T20 LIVE: मोहम्मद नबी आउट
मोहम्मद नबी 27 गेंद पर 42 रन बनाकर मुकेश कुमार का शिकार बने। अफगानिस्तान की टीम ने 130 रन के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट गंवाया।
IND Vs AFG 1st T20 LIVE: मुकेश कुमार को मिला विकेट
मुकेश कुमार ने अफगानिस्तान को चौथा झटका दिया। उन्होंने अजमतुल्लाह ओमरजई को क्लीन बोल्ड कर भारत को सफलता दिलाई।
IND Vs AFG 1st T20 LIVE: मोहम्मद नबी ने धोया
13 ओवर तक अफगानिस्तान का स्कोर 80 से 90 के बीच में था। लेकिन 17 ओवर के बाद टीम ने 3 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। इसका कारण हैं मोहम्मद नबी जिन्होंने 25 गेंदों पर ताबड़तोड़ 41 रन ठोक दिए।
IND Vs AFG 1st T20 LIVE: सबसे उम्रदराज अफगान डेब्यूटेंट
क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर-
IND vs AFG: 30 साल के खिलाड़ी को 106 वनडे मैचों के बाद मिला, टी20 क्रिकेट में डेब्यू का मौकाIND Vs AFG 1st T20 LIVE: रवि बिश्नोई का महंगा ओवर समाप्त
रवि बिश्नोई ने एक ओवर में दे डाले 15 रन। मोहम्मद नबी खेले शानदार शॉट। अफगानिस्तान का स्कोर 105/3
IND Vs AFG 1st T20 LIVE: अक्षर पटेल का डबल धमाल
अक्षर पटेल ने अपने दो ओवर में अफगानिस्तान को दो झटके दे दिए हैं। वहीं अफगानिस्तान की टीम ने लगातार तीन ओवर में तीन विकेट खो दिए हैं। अक्षर ने डेब्यूटेंट रहमत शाह को 3 के स्कोर पर आउट किया।
https://twitter.com/BCCI/status/1745450345382498536
IND Vs AFG 1st T20 LIVE: शिवम दुबे ने कप्तान को किया आउट
शिवम दुबे ने अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान को 25 के स्कोर पर आउट किया। इसी तरह अफगानिस्तान को बैक टू बैक दो झटके लगे और दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट गए।
https://twitter.com/BCCI/status/1745448663277875633
IND Vs AFG 1st T20 LIVE: अक्षर को मिला विकेट
अफगानिस्तान को 50 के स्कोर पर 8 ओवर खत्म होने के बाद पहला झटका लगा है। अक्षर पटेल ने रहमनुल्लाह गुरबाज को 23 रन के स्कोर पर आउट किया।
https://twitter.com/BCCI/status/1745447541825790151
IND Vs AFG 1st T20 LIVE: जादरान ने पकड़ी रफ्तार
कप्तान इब्राहिम जादरान ने धीमी शुरुआत के बाद रफ्तार पकड़ ली है। पांच ओवर में टीम के 25 रन थे उसके बाद अब 7 ओवर में टीम ने 44 रन बना लिए हैं।
IND Vs AFG 1st T20 LIVE: 5 ओवर पूरे
भारतीय गेंदबाज पहले पांच ओवर में एक भी विकेट नहीं निकाल पाए लेकिन अफगानिस्तान की शुरुआत धीमी रही। गुरबाज और कप्तान जादरान की जोड़ी पांच ओवर में 25 रन ही बना पाई है।
IND Vs AFG 1st T20 LIVE: अर्शदीप सिंह का मेडन ओवर
अर्शदीप सिंह ने मेडन ओवर फेंका और पारी की शुरुआत बिना कोई रन दिए हुए की। रहमनुल्लाह गुरबाज छह गेंद खेलकर एक भी रन नहीं बना पाए।
IND Vs AFG 1st T20 LIVE: मुकाबला शुरू
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मुकाबला शुरू हो चुका है। अर्शदीप सिंह ने पारी में गेंदबाजी की शुरुआत की। जबकि बल्लेबाजी के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान पारी की शुरुआत करने उतरे।
https://twitter.com/BCCI/status/1745437558077899045
सैमसन बाहर, चोटिल हुआ स्टार
क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर-
IND vs AFG: संजू सैमसन को नहीं मिला मौका, एक अन्य घातक खिलाड़ी चोट के कारण बाहर
IND Vs AFG 1st T20 LIVE: अफगानिस्तान की प्लेइंग 11
अफगानिस्तान की पूरी टीम इस प्रकार है:-
https://twitter.com/BCCI/status/1745433346480439403
IND Vs AFG 1st T20 LIVE: भारत की प्लेइंग 11
भारतीय टीम में आज संजू सैमसन को मौका नहीं मिला है। जबकि यशस्वी जायसवाल इंजरी के कारण उपस्थित नहीं थे।
https://twitter.com/BCCI/status/1745431241393127485
IND Vs AFG 1st T20 LIVE: भारत ने जीता टॉस
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 14 महीने बाद टी20 इंटरनेशनल में वापसी करते हुए टॉस जीत लिया है। जबकि इसके बाद उन्होंने पहले गेंदबाजी चुनी है। यानी अफगानिस्तान की टीम पहले खेलती हुई नजर आएगी।
IND Vs AFG 1st T20 LIVE: 14 महीने बाद रोहित शर्मा की वापसी
रोहित शर्मा ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। 10 नवंबर 2022 को यह मैच हुआ था। अब 14 महीने बाद हिटमैन इस फॉर्मेट में लौटे हैं और वो भी बतौर कप्तान।
https://twitter.com/ICC/status/1745422952059858945
मोहाली का मौसम बनेगा खतरा!
क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर-
IND vs AFG: मोहाली में कड़ाके की ठंड, मैच पर बड़ा खतरा! क्या घट जाएंगे मुकाबले के ओवर्स?
IND Vs AFG 1st T20 LIVE: कुछ ही देर में होगा टॉस
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले का टॉस लाइव एक्शन से आधे घंटे पहले शाम 6.30 बजे होगा। इस मुकाबले को लेकर एक दिन पहले तक कहा जा रहा था कि 7 बजे टॉस और 7.30 बजे लाइव एक्शन होगा। पर आज के अपडेट के अनुसार आधे घंटे पहले मैच शुरू होना है।
https://twitter.com/BCCI/status/1745408758619287742
IND Vs AFG 1st T20 LIVE: मोहाली में पहला टी20
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से होगी।
https://twitter.com/BCCI/status/1745426080083882265
IND vs AFG 1st T20 Highlights: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इसका पहला मुकाबला मोहाली के पीसीए स्टेडियम में हुआ। इस सीरीज का आयोजन 11 से 17 जनवरी तक होगा। करीब 14 महीनों के बाद रोहित शर्मा की टी20 में बतौर कप्तान वापसी हुई है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत हासिल की और सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को खेला जाएगा।
नीचे पढ़ें इस मैच के अपडेट्स-
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
8 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
9 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines