IND U19 vs SA U19: फ्री में कब-कहां देखें इंडिया-साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा मुकाबला? वैभव सूर्यवंशी पर होगी नजर 

IND U19 vs SA U19: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के लिए टीम इंडिया मौजूदा समय में दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज खेल रही हैं. जिसके पहले 2 मुकाबलों में इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम को शानदार मिली है. जिसका कारण ही अब फैंस की नजरें सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले पर टिकी है. फैंस इस मुकाबले को देखना चाहते हैं.

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi

IND U19 vs SA U19: इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 क्रिकेट टीम के बीच यूथ वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 7 जनवरी को विलोमूर पार्क बेनोनी में खेला जाएगा. टीम इंडिया पहले से ही 2-0 से सीरीज जीत चुकी है. आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत अपना आखिरी मुकाबला जीतना चाहेगा. इसी वजह से इस मुकाबले को फैंस भी देखना चाहते हैं. जिसके कारण ही फिलहाल उनका सबसे बड़ा सवाल हैं कि इस मैच को फ्री में कहां देखें? 

विज्ञापन

कब और कहां फ्री में देखें ये अहम मुकाबला? 

इस अहम सीरीज के मुकाबलों का प्रसारण पहले जिओहॉटस्टार पर होने वाली थी, लेकिन टेक्निकल समस्या के कारण ऐसा नहीं हो सका. जिसके कारण ही साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने इस मौके का फायदा उठाया और अपने यूट्यूब चैनल पर इस मुकाबले का प्रसारण कर रहे हैं. फैंस इस मुकाबला का आनंद उस चैनल पर फ्री में ही उठा सकते हैं. वैभव सूर्यवंशी पर फिलहाल पूरे भारत की ही नजर टिकी हुई है. 

विज्ञापन

सूर्यवंशी ने इस सीरीज के पहले मुकाबले में सिर्फ 11 रन बनाए थे, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने धमाकेदार कमबैक किया. दूसरे यूथ वनडे मैच में वैभव ने 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जिसके साथ ही कई रिकॉर्ड भी बना डाले. सूर्यवंशी अब इस मुकाबले में भी बड़ी पारी खेलकर ही आईसीसी टूर्नामेंट में जाना चाहेंगे.

विज्ञापन

यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वाड 

इंडिया U19 स्क्वाड: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगलिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, मोहम्मद एनान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, युवराज गोहिल, उद्धव मोहन, राहुल कुमार, हेनिल पटेल. 

साउथ अफ्रीका U19 स्क्वाड: जोरिच वैन शल्कविक, अदनान लागाडियन, मुहम्मद बुलबुलिया (कप्तान), जेसन रोल्स, अरमान मनैक, डैनियल बोसमैन, लेथाबो फाहलामोहलाका (विकेटकीपर), माइकल क्रुइसकैंप, जेजे बैसन, एनाथी कित्शिनी, बयांदा माजोला, कॉर्न बोथा, बैंडिले मबाथा, पॉल जेम्स, नटांडो सोनी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ