हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND U19 vs NPL U19: वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी, चौके-छक्के की कर दी बारिश

IND U19 vs NPL U19: एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2026 की शुरुआत हो गई है. इंडिया अंडर-19 टीम ने अपना सफर नेपाल के खिलाफ शुरू किया है. जहां पर पहले मुकाबले में इंडिया अंडर-19 टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसमें आर्यवीर सहवाग ने कमाल का प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन
Aaryavir Sehwag ने इंडिया अंडर-19 टीम के लिए किया शानदार प्रदर्शन (Pic Credit- Screengrab)

IND U19 vs NPL U19: इंडिया अंडर-19 टीम और नेपाल के बीच एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप का चौथा मुकाबला खेला गया. जिसमें इंडिया अंडर-19 की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर टीम ने नेपाल अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 42.3 ओवरों में 128 रन ही बनाए. वहीं इंडिया अंडर-19 टीम ने 19.1 ओवरों में ही 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इस मुकाबले में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सिंह ने बहुत ही धमाकेदार पारी खेली. जिसमें उन्होंने छक्के-चौकों की बारिश की.  

आर्यवीर सहवाग ने किया कमाल का प्रदर्शन 

इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम में आने के बाद भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. आर्यवीर ने पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कमाल की पारी खेली थी. अब उन्होंने अंडर-19 एशिया कप में कमाल का प्रदर्शन किया है. नेपाल के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आर्यवीर सिंह ने 52 गेंदों में नाबाद 70 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 4 गगनचुंबी छ्क्के जड़े हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 134.62 का रहा है.  

युवा बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग भी अपने पिता की तरह ही पहली ही गेंद से अटैक करते हुए नजर आ रहे हैं. सलामी बल्लेबाजी के रोल में बहुत ही सफल नजर आ रहे हैं. हालांकि आगे पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाफ भी कमाल का प्रदर्शन करना होगा. अगर वो ऐसा करने में सफल रहे तो और भी लोगों का दिल वो जीत सकते हैं. आर्यवीर सहवाग के पास लगातार खुद को और भी बेहतर प्रदर्शन करने का मौका होगा. आर्यवीर में वो प्रतिभा नजर आ रही है. 

विज्ञापन

इंडिया अंडर-19 टीम को मिली जीत 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. टीम ने 51 रनों पर 4 विकेट गंवा दिया था. नेपाल के लिए नीरज कुमार यादव के लिए 20 रन बनाए. वहीं दर्श सोनार ने 43 रनों की पारी खेली. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज आशीष लुहार ने 29 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही नेपाल अंडर-19 टीम 42.3 ओवरों में 128 रनों पर ही सिमट गई. 

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: दूसरे वनडे में रोहित शर्मा के सामने वेलिंग्टन की बड़ी चुनौती, डराने वाले आंकड़े उड़ा देंगे होश

विज्ञापन

इंडिया अंडर-19 के लिए ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने 3-3 विकेट हासिल किए. यशवीर गौड़ ने भी 2 विकेट हासिल किए हैं. काव्य पटेल और मनल चौहान ने 1-1 विकेट झटके. 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया अंडर-19 टीम के लिए कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने 63 गेंदों में नाबाद 53 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान आर्यवीर सहवाग ने 52 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 10 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. 

ये भी पढ़ें: U-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा, आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य ने ठोका तूफानी अर्धशतक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola