हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND A vs PAK A: पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? जानें कब और कहां होगा मैच

IND A vs PAK A: इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में मुकाबला खेला गया. जहां पर टीम इंडिया को 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह बहुत मुश्किल हो गई है. इंडिया ए की टीम अब अपना अगला इस टीम के खिलाफ खेलने वाली है. जहां पर जीत दर्ज करके ही इंडिया ए का काम बनेगा. 

विज्ञापन
INDIA A acc asia cup rising stars 2025

IND A vs PAK A: एसीसी एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए टीम इंडिया की राह मुश्किल हो गई है. यूएई के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ बुरी तरह से हार गई. इस हार ने टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल का समीकरण खराब कर दिया है. अब टीम इंडिया को सेमीफाइनल में एंट्री के लिए लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला जीतना होगा. ये मुकाबला भी दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 

टीम इंडिया को दर्ज करनी होगी बड़ी जीत 

पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद इंडिया ए अब 18 नवंबर को दोहा में ओमान के खिलाफ खेलेगी. जहां पर भारत की जूनियर टीम के सामने ओमान के मुख्य टीम खेलेगी. ऐसे में मुकाबला बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है. पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद जितेश शर्मा की टीम पर दबाव पहले से भी ज्यादा होगा. ऐसे में ओमान के खिलाफ उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. ओमान के खिलाफ जीत दर्ज करके ही इंडिया ए की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. ऐसे में ये मुकाबला बहुत ही खास होने वाला है. भारतीय बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ निराश किया था. ऐसे में उन्हें इस मुकाबले में अपना प्रदर्शन और बेहतर करना होगा. 

ये भी पढ़ें: IND vs SA: बदल गई टाइमिंग, इतने बजे शुरू होगा दूसरा टेस्ट मैच, कैसे देख पाएंगे LIVE एक्शन?

विज्ञापन

इन 3 खिलाड़ियों को उठानी होगी जिम्मेदारी 

ओमान के खिलाफ टीम इंडिया को अगर जीत दर्ज करना है, तो वैभव सूर्यवंशी को बड़ी पारी खेलनी होगी. वैभव ने पहले मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था. जहां पर टीम इंडिया को बड़ी जीत मिली थी. वैभव के अलावा कप्तान जितेश शर्मा को बल्ले के साथ तहलका मचाना पड़ेगा. जितेश मध्यक्रम में रनों की बारिश करके ओमान के गेंदबाजों को दबाव में डाल सकते हैं. इसके अलावा नमन धीर ने भी पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की थी. ऐसे में वो ओमान के खिलाफ भी ऐसा ही करने का पूरा प्रयास करेंगे.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 ऑक्शन से पहले रणजी ट्रॉफी में 22 साल के गेंदबाज का कहर, पारी में 8 चटकाकर अकेले पलट दिया मैच  

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola