---विज्ञापन---

IND vs SA: बदल गई टाइमिंग, इतने बजे शुरू होगा दूसरा टेस्ट मैच, कैसे देख पाएंगे LIVE एक्शन?

IND vs SA 2nd Test Match Timing: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है. कोलकाता में हुए पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की. अब टीम इंडिया दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज को बराबरी पर खत्म करना चाहेगी. आपको बता दें कि दूसरे टेस्ट की टाइमिंग में चेंज रहने वाला है. पहले मैच के मुकाबले ये आधे घंटे पहले शुरू होगा. सेशन टाइमिंग भी बदल गई है.

IND vs SA दूसरे टेस्ट की क्या होगी टाइमिंग?
---विज्ञापन---

IND vs SA 2nd Test Timing: साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को पहले टेस्ट में करारी हार थमा दी थी. अब दूसरे टेस्ट मैच का आयोजन गुवाहाटी में होगा और टीम इंडिया इसे जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लाना चाहेगी. गुवाहाटी में होने वाले इस मैच की टाइमिंग में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. पहला टेस्ट सुबह 9:30 को शुरू हो रहा था और अब टाइमिंग बदल गई है. मुकाबला आधे घंटे पहले शुरू होगा और इसके पहले एक बहुत बड़ा कारण है.

कितनी बजे शुरू होगा भारत-साउथ अफ्रीका का दूसरा टेस्ट मैच?

गुवाहाटी में अंधेरा जल्दी हो जाता है और इसी वजह से भारत-साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 30 मिनट पहले होगी. 9 की जगह सुबह 8:30 को टॉस होगा. पहला सेशन 9 बजे से शुरू होगा और शाम 4 बजे मैच खत्म हो जाएगा. बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच लाइव प्रसारित होगा. ऑनलाइन इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है. सेशन टाइमिंग और मैच से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND A vs PAK A: ‘हैंडशेक’ मामले में नए ओछेपन पर उतरा पाकिस्तान, वायरल वीडियो से उल्टा हुआ शर्मसार

First published on: Nov 17, 2025 01:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola