IND A vs NZ A: इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर पहली पारी में टीम इंडिया सिर्फ 113 रनों पर ही सिमट गई थी. जिसके बाद न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 317 रन बना दिए और 204 रनों से लीड हासिल की. अब दूसरी पारी में इंडिया ए की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने के तक 8 विकेट के नुकसान पर 488 रन बना लिए हैं. इस दौरान टीम इंडिया के 5 स्टार खिलाड़ियों ने बहुत ही कमाल की बल्लेबाजी की है.
देवदत्त पडिक्कल
पहली पारी में 32 रन बनाने वाले देवदत्त पडिक्कल ने दूसरी पारी में कमाल की बल्लेबाजी की है. पडिक्कल ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरी पारी में 248 गेंदों में 199 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 24 चौके और 3 छक्के भी जड़े. दोनों ही पारियों में पडिक्कल इंडिया ए टीम के सबसे अच्छे बल्लेबाज के रूप में ही नजर आए. जिसके कारण ही टीम मजबूत स्थिति में पहुंची है.
साई सुदर्शन
नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे साई सुदर्शन तो पहली पारी में खाता भी नहीं खोल सके थे. जिसके कारण ही उनके ऊपर बड़े सवाल उठ रहे थे. जिसका जवाब उन्होंने दूसरी पारी में ही दे दिया है. दूसरी पारी में साई सुदर्शन ने 91 रनों की शानदार पारी खेली है. जिसमें 12 शानदार चौके भी शामिल है. सुदर्शन ने पडिक्कल का बहुत ही साथ दिया है.
यश राठौड़
ऋषभ पंत की इंजरी के कारण यश राठौड़ को खेलने का मौका मिल रहा है. यश ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 44 रन बनाए थे. जिसके कारण ही टीम इंडिया 100 रनों का आंकड़ा पार कर सकी थी. दूसरी पारी में भी यश ने अच्छी बल्लेबाजी की और 72 गेंदों में ही 66 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें 8 चौके भी शामिल हैं.
वाशिंगटन सुंदर
स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी पहली पारी में खाता खोलने में नाकाम रहे थे. लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने कमबैक किया है. गेंद के साथ उन्होंने 1 विकेट हासिल किया था. अब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने नाबाद 51 रन बनाए हैं. चौथे दिन इस पारी को सुंदर और भी लंबी करना चाहेंगे. जिससे वो सीरीज शुरू होने से पहले लय हासिल कर लें.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: ईशान किशन फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? टीम इंडिया के पास ये 3 विकल्प
आकिब नबी
तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर आकिब नबी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. पहली पारी में आकिब ने सिर्फ 5 रन ही बनाए थे. लेकिन गेंद के साथ उन्होंने 3 विकेट लेकर खुद को साबित कर दिया. जिसके बाद दूसरी पारी में आकिब नबी ने अच्छी बल्लेबाजी की है. आकिब ने दूसरी पारी में 38 रनों की अहम पारी खेली. जिसके कारण ही टीम इंडिया अब 500 रनों के करीब खड़ी है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट, BCCI COE में शुरू की तैयारी
संबंधित खबरें
हारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
44 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
58 mins agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
1 hr agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
1 hr agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत
1 hr ago‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
2 hrs agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
2 hrs agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
2 hrs agoउस्मान ख्वाजा को था मौत का डर, गंभीर बीमारी के बीच ऐसे बचाया अपना करियर
2 hrs agoपाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines