IND W vs AUS W: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अपना आखिरी मुकाबला जीतना होगा. टीम इंडिया अपना आखिरी मुकाबला 28 जून को लंदन के लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलने वाली हैं. इस करो या मरो वाले मुकाबले में टीम इंडिया अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी. ऐसे में कप्तान हरमनप्रीत कौर और हेड कोच अमोल मजूमदार प्लेइंग 11 में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं.
प्लेइंग 11 में टीम इंडिया कर सकती है बड़ा बदलाव
अब तक आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने 4 मुकाबले खेले हैं. जिसमें टीम इंडिया ने पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड को हराया है. वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करनी है. ऐसे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हेड कोच अमोल मजूमदार प्लेइंग 11 में 1 बड़ा बदलाव कर सकती है. नंदिनी शर्मा ने पीछे मैच में बहुत ज्यादा निराश किया था. ऐसे में उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.
उनकी जगह क्रांति गौड़ को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. हालांकि सभी की नजरें टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और उपकप्तान स्मृति मंधाना पर रहने वाली है. इन दोनों खिलाड़ियों ने अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा किया, तो टीम इंडिया के जीतने के चांस बढ़ जाएंगे. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तान हरमनप्रीत कौर और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है. वहीं दीप्ति शर्मा को भी अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा.
ये भी पढ़ें: संजू सैमसन की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी? पूर्व क्रिकेटर ने CSK के स्टार ओपनर को दी चेतावनी!
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़.
ये भी पढ़ें: IND A vs SL A: आकिब नबी के कहर के आगे श्रीलंका ने टेके घुटने, तीसरे दिन इंडिया को मिली 170 रनों की बढ़त
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines