Shweta Sehrawat: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अंडर 19 विश्वकप जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत की बेटियों ने इंग्लैंड को 7 विकेट से एकतरफा अंदाज में हराया। इस विश्वकप में Shweta Sehrawat सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 297 रन बनाए।
Shweta Sehrawat ने टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हालांकि फाइनल में वह सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनके बल्ले ने आग उगली। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में इंग्लैंड की कप्तान 293 रनों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
और पढ़िए – नीरज चोपड़ा ने मोबाइल से बनाया ऐतिहासिक जीत का वीडियो, शेयर किया ये पल, देखें
अंडर 19 विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाजों में भारतीय कप्तान शैफाली वर्मा भी शामिल हैं, इस लिस्ट में वह 172 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि चौथे स्थान पर पाकिस्तान की आयमन फातमा 172 रनों के साथ मौजूद हैं, इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया प्लिम्मर का नाम है, जिन्होंने 155 रन बनाए हैं।
आईसीसी अंडर 19 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
श्वेता शेरावत- 297
ग्रेस स्क्रिवेंस- 293
शैफाली वर्मा- 172
आयमन फातमा- 172
जॉर्जिया प्लिम्मर- 155
ऐसा रहा अंडर 19 विश्वकप फाइनल मुकाबला
अगर फाइनल मैच की बात करें तो यह मुकाबला साउथ अफ्रीका के पोचेस्ट्रूम स्थित स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले बॉलिंग चुनी और इंग्लैंड को 17.1 ओवर में 68 रन पर ऑल आउट कर दिया। इसके बाद 69 रन का टारगेट को भारत ने 14 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया।
टिटास साधू को मिला प्लेयर ऑफ द मैच
टीम इंडिया के लिए फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वालीं टिटास साधू को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने 6 रन पर 2 विकेट लिए। वहीं इंग्लैंड की कप्तान ग्रेस स्रीवंस प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं। उन्होंने 7 मैचों में 293 रन बनाने के साथ 9 विकेट भी चटकाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
5 mins agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
1 hr ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines