Latest ICC Rankings: हाल ही में भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खत्म हुई है. इससे पहले बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज 1-1 की बराबरी पर रही थी. ICC ने अब नई टेस्ट रैंकिंग भी जारी कर दी है. श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ज्यादा रन नहीं पाए थे. दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 50 रन बनाए थे. टेस्ट रैंकिंग में गिल को नुकसान हुआ है. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को टेस्ट रैंकिंग में फायदा मिला है. वो अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
स्टीव स्मिथ ने मारी बाजी
नई टेस्ट रैंकिंग में इस बार कुछ उलटफेर देखने को मिले हैं. इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रूक 856 रेटिंग के साथ नंबर-1 की पोजिशन पर हैं. स्टीव स्मिथ 840 की रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हो गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को पीछे किया है. रूट अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं.
मौजूदा समय में इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है. लॉर्ड्स में हुए दूसरे टेस्ट मैच में रूट के बल्ले से रन नहीं निकले थे. इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है. बड़ी बात ये है कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम टॉप-10 से बाहर चले गए हैं. वो 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं. लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में वो फेल रहे थे. पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना भी करना पड़ा.
ये भी पढ़ें: Women’s Asia Cup 2026: थाईलैंड को रौंदने के बाद अब हांगकांग से भिड़ेगा भारत, जानें कब और कहां देखें LIVE
कैसा है भारतीय खिलाड़ियों का हाल?
शुभमन गिल के बल्ले से आगे जाकर रन नहीं निकले तो वो टॉप-10 से बाहर हो सकते हैं. उन्हें इस बार भी बड़ा झटका लगा है. वो 709 की रेटिंग के साथ 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं. इससे पहले वो 7वें नंबर पर काबिज थे. 713 की रेटिंग के साथ ऋषभ पंत 7वें नंबर पर बने हुए हैं.
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी नुकसान हुआ है. वो अब दूसरे स्थान से तीसरे पर आ गए हैं. मैट हेनरी उनसे ऊपर चले गए हैं. बुमराह श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेल पाए थे. इसका उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है. श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल ने दो शतक लगाए थे. उन्हें इसका ईनाम मिला है. वो अब 54वें नंबर पर आ गए हैं. उधर श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने लंबी छलांग मारी है. वो 25वें नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ तीन शतक लगाए थे.
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले तेज बुखार की चपेट में बाबर आजम, पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
35 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines