हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2026 के वॉर्म अप मैचों के लिए इंडिया टीम का हुआ ऐलान, ये ऑलराउंडर बना कप्तान 

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सभी टीमें वॉर्म अप मैच खेलने वाली है. जहां पर टीम इंडिया के साथ ही साथ इंडिया ए की टीम भी अभ्यास मैच खेलते हुई नजर आएगी. इंडिया ए की टीम डॉ डी वाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई में आज के दिन ही शाम को यूएसए के खिलाफ वॉर्म अप मैच खेलने वाली है. जिसके लिए अब बीसीसीआई ने इंडिया ए की टीम का ऐलान कर दिया है. 

विज्ञापन
India A

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम के साथ ही साथ इंडिया ए की टीम भी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म मैच खेलती हुई नजर आएगी. भारतीय टीम जहां 4 फरवरी को वॉर्म अप में दक्षिण अफ्रीका का सामना करेगी, तो वहीं इंडिया ए की टीम 2 वॉर्म अप मैच खेलने वाली है. जिसके लिए अब बीसीसीआई ने इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है. जहां पर तिलक वर्मा भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. वहीं इस स्टार खिलाड़ी को कप्तानी सौंपी गई है. 

तिलक वर्मा भी खेलते हुए आएंगे नजर 

यूएसए के खिलाफ वॉर्म अप मुकाबले में तिलक वर्मा खेलते हुए नजर आएंगे. तिलक मुख्य टीम का हिस्सा हैं, लेकिन इंजरी के कारण वो न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेले थे. ऐसे में टीम मैनेजमेंट चाहती है कि तिलक टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले तिलक ये मुकाबला खेल लें. आयुष बदोनी इस मुकाबले में कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं. इसके अलावा लंबे समय के बाद मयंक यादव भी टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे. मयंक भी इंजरी के कारण लंबे समय से मैदान पर नहीं नजर आए हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में एन जगदीशन और उर्विल पटेल को मौका मिला है. पटेल ने हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन किया है. इसके अलावा इंडिया ए के लिए सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी प्रियाश आर्या पर ही रहने वाली है. हालांकि रियान पराग पर भी नजर बनी हुई हैं.

यहां पर देखें इंडिया ए का पूरा स्क्वाड  

आयुष बदोनी (कप्तान), नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्या, नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), गुरजपनीत सिंह, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद और मयंक यादव, तिलक वर्मा (जो मेन टीम इंडिया स्क्वाड में शामिल होने से पहले सिर्फ एक वार्म-अप मैच में हिस्सा लेंगे).   

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs PAK मैच बायकॉट पर BCCI की आई पहली प्रतिक्रिया, राजीव शुक्ला ने ICC के फैसले को ठहराया

यहां पर देखें कब खेले जाएंगे दोनों मुकाबले 

इंडिया ए बनाम यूएसए, 2 फरवरी 2026, डॉ डी वाई पाटिल स्टेडियम नवी मुंबई , शाम 5 बजे

विज्ञापन

इंडिया ए बनाम नामीबिया, 6 फरवरी 2026, बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, शाम 5 बजे

ये भी पढ़ें: T20 World Cup से पहले 3 वॉर्म अप मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहां और कैसे फ्री में देख पाएंगे LIVE

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola