IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले पर सभी फैंस की नजरें टिकी हुई हैं. इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव दोनों ही टीमों पर नजर आ रहा है. दोनों ही टीमों ने अब तक इस टूर्नामेंट में 2-2 मुकाबले जीते हैं. इस मुकाबले में जीत के साथ ही टीम की सुपर 8 में जगह पक्की हो जाएगी. भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने महामुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में 5 बड़े बयान दिए हैं.
प्लेइंग 11 को लेकर बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़े बयान दिए हैं. प्लेइंग 11 को लेकर बड़ा हिंट देते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया है कि अभिषेक शर्मा का कमबैक होना तय है. मजाकिया अंदाज में उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा के स्टेटमेंट पर कहा, ‘अगर पाकिस्तान के कप्तान चाहते हैं, तो हम अभिषेक शर्मा को खिलाएंगे.’
इसके अलावा उस्मान तारिक को लेकर बोलते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘अगर एग्जाम में आपको सिलेबस से बाहर का सवाल मिलता है तो आप उसे छोड़ते नहीं हैं, बल्कि उसका जवाब देने की कोशिश करते हैं. हम भी ऐसा ही करने की कोशिश करेंगे. ऐसा नहीं है कि हमने अजीब एक्शन वाले बॉलर्स के खिलाफ प्रैक्टिस नहीं की है. हम उसी हिसाब से प्लान बनाएंगे और प्रैक्टिस करेंगे.’
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तानी कप्तान ने दिए 5 बड़े बयान, अभिषेक पर भी किया कमेंट
हैंडशेक विवाद पर भी बोले कप्तान सूर्यकुमार यादव
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने हैंडशेक विवाद पर अपना पल्ला झाड़ कर सब कुछ सूर्या पर डाल दिया. जिसके बारे में सूर्यकुमार यादव ने कहा, ’24 घंटे इंतजार करो. अच्छा खाओ, अच्छी नींद लो, कल देखेंगे.’ इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान टीम की तारीफ करते हुए कहा, ‘पाकिस्तान हाल के दिनों में अच्छा क्रिकेट खेल रहा है. वे कुछ समय से श्रीलंका में हैं, इसलिए श्रीलंका में खेलने से उन्हें फायदा होगा.’
भारत-पाक मैच के दबाव पर बोलते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘प्रेशर हमेशा रहता है. इंडिया-पाकिस्तान के साथ तो यह एक मौके जैसा होता है. हम चाहे कितना भी कहें कि ‘यह कोई दूसरा गेम है’, लेकिन प्रेशर में रहना इंसान की आदत है क्योंकि यह कोई दूसरा गेम नहीं है. हम उनके साथ अक्सर खेलते भी नहीं हैं. इसलिए प्रेशर हमेशा रहता है.’
ये भी पढ़ें: IND vs PAK महामुकाबले को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान, पाकिस्तानी फैंस को सुनकर लगेगा बुरा
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines