ICC T20I Ranking: आईसीसी टी-20 रैंकिंग अब जारी हो गई है. जहां पर टॉप 10 में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. टॉप 10 में मौजूद सभी चार खिलाड़ियों को बड़ा फायदा हुआ है. ईशान किशन का दबदबा बरकरार है. वहीं अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को भी नई रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है. इसके अलावा उपकप्तान तिलक वर्मा को भी बड़ा फायदा हुआ है. इस दौरान पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को भी अच्छे प्रदर्शन का बड़ा फायदा हुआ है.
श्रेयस अय्यर को आईसीसी रैंकिंग में हुआ बड़ा फायदा
आईसीसी टी-20 रैंकिंग में टॉप पर ईशान किशन नजर आ रहे हैं. किशन लगातार टीम के लिए अहम पारियां खेल रहे हैं. जिसके कारण ही उनकी नंबर 1 की स्थिति मजबूत हो गई है. वहीं इस दौरान अभिषेक शर्मा भी दूसरे स्थान पर बरकरार है. लेकिन साहिबजादा फरहान ने अच्छा प्रदर्शन करके नंबर 2 और 3 के बीच अंतर अब बहुत ही कम कर दिया है. ऐसे में अभिषेक शर्मा को अगले 2 मुकाबले में बड़ी पारी खेलनी होगी.
टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर अब 3 स्थान के फायदे के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. अय्यर ने पहले मुकाबले में शतक जड़कर टॉप 10 में एंट्री की थी. पिछले 3 मैचों के बाद ही अय्यर अब टॉप के दावेदार बन गए हैं. हैरी ब्रूक एक स्थान के नुकसान की वजह से अब 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं. प्रथुम निसंका को एक स्थान का नुकसान हुआ है. जिसके कारण ही तिलक वर्मा अब 9वें पायदान पर नजर आ रहे हैं. तिलक के पास अब रैंकिंग में और ऊपर जाने का भी सुनहरा मौका है.
गेंदबाजी में भारतीय खिलाड़ियों को हुआ नुकसान
बात गेंदबाजी रैंकिंग की करें तो राशिद खान का टॉप पर दबदबा बरकरार है. अक्षर पटेल को 2 स्थान का बड़ा नुकसान हुआ है. जिसके कारण ही वो 9वें स्थान पर नजर आ रहे हैं. जसप्रीत बुमराह अब टॉप 10 से बाहर हो गए हैं. जसप्रीत बुमराह अब 11वें स्थान पर नजर आ रहे हैं. वरुण चक्रवर्ती को भी 3 स्थान का नुकसान हुआ है. वरुण अब 15वें नंबर पर नजर आ रहे हैं. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह 21वें स्थान पर अभी भी बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें: ‘वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया…’, टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत, बताई गौतम गंभीर और मैनेजमेंट की सबसे बड़ी गलती
ऑलराउंडर की रैंकिंग पर नजर डाले, तो वेस्टइंडीज के रोस्टन चेस को अब 2 स्थान का फायदा हुआ है. जिसके कारण ही अब वो तीसरे स्थान पर नजर आ रहे हैं. लंबे समय से इंजरी के कारण नहीं खेल रहे हार्दिक पांड्या अभी भी 8वें नंबर पर नजर आ रहे हैं. अभिषेक शर्मा को 1 स्थान का नुकसान हुआ है. जिसके कारण ही वो 15वें नंबर पर नजर आ रहे हैं. शिवम दुबे 21वें नंबर पर अब पहुंच गए हैं. वहीं अक्षर पटेल 23वें नंबर पर नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? ऑस्ट्रेलिया की साउथ अफ्रीका पर जीत के बाद जानिए पूरा समीकरण
संबंधित खबरें
शुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
43 mins agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
57 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
1 hr agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
2 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
3 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
3 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines