---विज्ञापन---

खेल angle-right

वैभव सूर्यवंशी नहीं, ये बल्लेबाज रहा ट्राई सीरीज का टॉप स्कोरर, तिलक-ऋतुराज भी निकले आगे

Vaibhav Sooryavanshi: तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम ने वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए को 66 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया. फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 94 रनों की तूफानी पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने. लेकिन वैभव इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट से भी बाहर रहे.

---विज्ञापन---

Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका में खेली गई वनडे ट्राई सीरीज का समापन इंडिया ए की शानदार जीत के साथ हुआ. दांबुला में 21 जून को खेले गए फाइनल में इंडिया ए ने श्रीलंका ए को 66 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया. इस खिताबी मुकाबले के सबसे बड़े हीरो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने महज 29 गेंदों में 94 रनों की तूफानी पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी जीता.

इस विस्फोटक पारी के बावजूद वैभव इस टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर नहीं बन सके. इतना ही नहीं, वह इस ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल नहीं हैं. तो चलिए जानते हैं इस ट्राई सीरीज का टॉप रन स्कोरर कौन रहा?

---विज्ञापन---

वैभव सूर्यवंशी टॉप-5 लिस्ट से भी बाहर

फाइनल में 94 रनों की धमाकेदार पारी खेलने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी इस ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज नहीं बन सके. वैभव ने इस टूर्नामेंट में खेले 5 मैचों की पांच पारियों में 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कुल 211 रन बनाए और इस लिस्ट में छठे स्थान पर रहे. इस पूरे टूर्नामेंट में उनके बल्ले से 29 चौके और 11 छक्के निकले.

इस टूर्नामेंट में इंडिया ए के लिए सबसे सफल बल्लेबाज कप्तान तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने 275 रन बनाए और दूसरे स्थान पर रहे. वहीं, उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 274 रन बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया.

---विज्ञापन---

ट्राई सीरीज का टॉप स्कोरर रहा ये बल्लेबाज

श्रीलंका ए के सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो इस ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. 28 वर्षीय फर्नांडो ने 5 मैचों की 5 पारियों में 288 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 114.29 का रहा. अविष्का ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 4 अर्धशतक जड़े, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 81 रन रहा. लगातार बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत वह ट्राई सीरीज के टॉप स्कोरर बने और श्रीलंका ए की बल्लेबाजी की रीढ़ साबित हुए.

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड की धमाकेदार जीत से बदला WTC Points Table, इंग्लैंड को लगा झटका, जानिए टीम इंडिया का हाल

ट्राई सीरीज 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट

रैंकखिलाड़ीमैचपारियांरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
1अविष्का फर्नांडो5528872.00114.29394
2तिलक वर्मा5527555.0074.93192
3ऋतुराज गायकवाड़5527454.8086.16184
4सदीरा समरविक्रमा5526566.2591.38270
5निरोशन डिकवेला5522444.80133.33372
6वैभव सूर्यवंशी5521142.20200.952911
7बहिर शाह4418762.3397.40181
8हसन ईसाखिल4416842.00102.44204
9सूर्यांश शेडगे5514736.75120.4966
10प्रियांश आर्य4413734.25122.32194
11सहन अरच्चिगे5413233.0091.67103
12वानूजा साहन5412932.2590.85120

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के दम पर टीम इंडिया बनी चैंपियन, फाइनल में श्रीलंका को दी करारी मात

First published on: Jun 21, 2026 07:35 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola