---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ICC Rankings: टी20 से टेस्ट तक टीम इंडिया का जलवा, 12 में से आठ स्थानों पर भारत का नंबर 1 पर कब्जा

ICC Rankings Team India Number 1: भारतीय टीम ताजा आईसीसी रैंकिंग में 12 में आठ जगह पर नंबर 1 स्थान पर कब्जा कर चुकी है।

---खबर नीचे जारी है---

ICC Rankings Team India Dominance on Number 1: भारतीय टीम का बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में भी जलवा देखने को मिला है। वैसे तो चर्चा सिर्फ उसी फॉर्मेट की रैंकिंग की होती है जिसका सीजन होता है। वनडे वर्ल्ड कप के बाद मोमेंटम टी20 की तरफ शिफ्ट हो चुका है और ऐसे में ताजा टी20 रैंकिंग में भारत का जलवा देखने को मिला है। सिर्फ टी20 ही नहीं वनडे व टेस्ट में भी टीम इंडिया का जलवा बरकरार है।

12 में से 8 जगह भारत नंबर 1

अगर ओवरऑल रैंकिंग की बात करें तो टीम रैंकिंग के तीन स्थान और तीनों फॉर्मेट के तीन स्थान (बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर) जोड़कर कुल 12 स्थान होते हैं। इन 12 में से कुल 8 स्थानों पर भारतीय टीम का नंबर 1 पोजीशन पर कब्जा है। सबसे खास तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया नंबर 1 टीम है। वहीं इसके अलावा तीनों फॉर्मेट में कहीं ना कहीं भारतीय खिलाड़ी टॉप पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- ICC T20 Rankings: भारत का जलवा; SKY नंबर 1 बल्लेबाज, तो 23 साल का युवा भारतीय बना नंबर 1 बॉलर

Whtasapp Channel Logo Template

---खबर नीचे जारी है---

टीम इंडिया की नंबर 1 पर बादशाहत

वहीं टी20 में अब बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों नंबर 1 पोजीशन पर भारतीय ही मौजूद हैं। इसके अलावा तीनों फॉर्मेट में भारत नंबर 1 पर बना ही है। इसके अलावा वनडे के नंबर 1 बल्लेबाज, टेस्ट के नंबर 1 गेंदबाज और टेस्ट के नंबर 1 ऑलराउंडर भी भारतीय हैं। इन आठ पोजीशन पर भारतीय मौजूद हैं। अब जानते हैं कि कौन-कौन से वो भारतीय हैं जो आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 पर हैं।

---खबर नीचे जारी है---

कहां-कहां नंबर 1 पर भारत?

  1. नंबर 1 वनडे टीम- भारत
  2. नंबर 1 टेस्ट टीम- भारत
  3. नंबर 1 टी20 टीम- भारत
  4. नंबर 1 टी20 बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव (भारत)
  5. नंबर 1 टी20 गेंदबाज- रवि बिश्नोई (भारत)
  6. नंबर 1 वनडे बल्लेबाज- शुभमन गिल (भारत)
  7. नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज- रविचंद्रन अश्विन (भारत)
  8. नंबर 1 टेस्ट ऑलराउंडर- रवींद्र जडेजा (भारत)

यह भी पढ़ें- Explainer: क्या होता है ‘Handling The Ball’? मुश्फिकुर रहीम के विकेट पर बवाल; जानें ICC का पूरा नियम

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 06, 2023 05:31 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola