---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ICC T20 Rankings: भारत का जलवा; SKY नंबर 1 बल्लेबाज, तो 23 साल का युवा भारतीय बना नंबर 1 बॉलर

ICC T20 Rankings: आईसीसी द्वारा जारी ताजा टी20 रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों नंबर 1 पोजीशन पर काबिज हो चुके हैं।

---विज्ञापन---

ICC T20 Rankings: भारतीय टीम भले ही वनडे वर्ल्ड कप 2023 में हार गई लेकिन उसके तुरंत बाद टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा दी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से टी20 सीरीज में मात दी। इस सीरीज में बल्लेबाजों से गेंदबाजों तक सभी ने कमाल का प्रदर्शन किया। इसका असर आईसीसी द्वारा बुधवार को जारी ताजा टी20 रैंकिंग में भी दिखा है। सूर्यकुमार यादव जहां लंबे समय से नंबर 1 बल्लेबाज की पोजीशन पर बरकरार थे। वहीं अब गेंदबाजी में भी टॉप पोजीशन पर भारत का कब्जा हो चुका है।

महज 21 मैच खेलकर बने नंबर 1 गेंदबाज

भारत के युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रंखला में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की थी। उसका फायदा उन्हें इस कदर मिला कि वह अब दुनिया के नंबर 1 टी20 गेंदबाज बन गए हैं। महज 23 वर्ष की उम्र में ही बिश्नोई के नाम यह उपलब्धि दर्ज हो गई है। उन्होंने पांचवें स्थान से चार स्थानों की छलांग लगाई और नंबर 1 पोजीशन पर कब्जा कर लिया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- Explainer: क्या होता है ‘Handling The Ball’? मुश्फिकुर रहीम के विकेट पर बवाल; जानें ICC का पूरा नियम

Whtasapp Channel Logo Template

---विज्ञापन---

रुतुराज गायकवाड़ को हुआ नुकसान

रवि बिश्नोई ने राशिद खान को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बिश्नोई ने 5 मैचों में 9 विकेट लिए थे। वहीं टॉप 10 में उनके अलावा कोई और भारतीय गेंदबाज नहीं मौजूद है। उधर बल्लेबाजों की रैंकिंग में सूर्या टॉप पर हैं तो रुतुराज गायकवाड़ को एक स्थान का नुकसान हुआ है। रुतुराज अब छठे से 7वें स्थान पर खिसक गए हैं। टॉप 10 में सूर्या और गायकवाड़ ही मौजूद हैं। जबकि ऑलराउंडर्स की लिस्ट में हार्दिक पांड्या एकमात्र खिलाड़ी टॉप 10 में नंबर 3 पर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें:- IND vs SA: साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, बाहर हो सकता है स्टार खिलाड़ी!

---विज्ञापन---

रवि बिश्नोई का करियर रिकॉर्ड

रवि बिश्नोई ने फरवरी 2022 में भारत के लिए टी20 डेब्यू किया था। उन्होंने युजवेंद्र चहल की जगह टीम के अंदर संभाली। उन्होंने 21 टी20 इंटरनेशनल में 34 विकेट अपने नाम किए हैं। महज इतने छोटे से करियर और 23 साल की उम्र में ही वह दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज बन गए। वहीं आपको बता दें कि नंबर 1 बल्लेबाज और गेंदबाज तो भारतीय हैं ही। साथ ही नंबर 1 टी20 टीम भी भारत है।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 06, 2023 03:32 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola