ODI WC Qualifiers 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के क्वालिफायर्स में आज सुपर 6 राउंड के तहत जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड के बीच मैच खेला जाएगा। मैच का आयोजन जिम्बाब्वे के क्विंस क्लब में किया जाएगा। मैच को आसानी से टीवी और मोबाइल पर देखा जा सकता है। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा।
और पढ़िए – ODI World Cup से पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज ने क्रिकेट से लिया ब्रेक, बोर्ड पर लगाए गंभीर आरोप
ये मैच दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद ही जरूरी है। मैच में अगर जिम्बाब्वे जीत दर्ज करती है तो उसे भारत में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप का टिकट मिल जाएगा। लेकिन अगर स्कॉटलैंड विजय प्राप्त करती है तो वह रेस को रोमांचक बना सकती है और जिम्बाब्वे के लिए भी परेशानी खड़ी हो सकती है।
स्कॉटलैंड फिलहाल बेहतरीन फॉर्म में है और उसने आखिरी मैच में बड़ा उलटफेर करते हुए वेस्टइंडीज को मात दी थी। वहीं दूसरी ओर जिम्बाब्वे को रोमांचक मैच में श्रीलंका से बुरी तरह से हार मिली थी। ऐसे में वह वापसी करना चाहेगी।
ZIM vs SCO Head to Head: दोनों टीमें बराबरी पर
वनडे प्रारूप में अब तक स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे की टीमें कुल 3 मौकों पर आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से दोनों ने 1-1 मैच जीते हैं। इनके अलावा 1 मैच टाई पर समाप्त हुआ है।आखिरी बार दोनों टीमें 2018 के विश्व कप क्वालीफायर्स में आपस में भिड़ी थी और मैच टाई रहा था।क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए उस मैच में दोनों टीमों ने 210 रन बनाए थे।
और पढ़िए – नोवाक जोकोविच ने की जीत के साथ शुरुआत, स्वियातेक की आसान जीत
ZIM vs SCO Live Telecast: टीवी पर ऐसे देखें लाइव
दोपहर 12:30 बजे से बुलवायो स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाने वाले इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।
ZIM vs SCO Live Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव
जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड के बीच खेले जाने वाले इस मैच को मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
23 mins agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
1 hr agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
1 hr agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
10 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
11 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
11 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
12 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
13 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines