ICC Rankings: हेड-मार्श ने लगाई लंबी छलांग, गिल-रोहित का जलवा बरकरार, खतरे में केशव महाराज की बादशाहत!

ICC ODI Rankings: आईसीसी की जारी ताजा वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श को जबरदस्त फायदा पहुंचा है।

Travis Head-Mitchell Marsh

Travis Head-Mitchell Marsh

ICC ODI Rankings: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में बल्ले से जमकर कोहराम मचाने वाले ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श और कैमरून ग्रीन की आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में बल्ले-बल्ले हो गई है। हेड ने एक पायदान की छलांग लगाई है और अब वह 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

वहीं, ग्रीन ने तो 40 पायदान की छलांग लगाई है। शुभमन गिल और रोहित शर्मा का जलवा ताजा रैंकिंग में बरकरार है। गिल 50 ओवर के फॉर्मेट में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं, जबकि रोहित दूसरे नंबर पर काबिज हैं। केशव महाराज की बादशाहत पर भी खतरा मंडराने लगा है।

विज्ञापन

कंगारू खिलाड़ियों की हुई मौज

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में ट्रेविस हेड ने एक पायदान की छलांग लगाई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में हेड ने 142 रनों की धांसू पारी खेली थी, जिसका इनाम उन्हें आईसीसी की रैंकिंग में भी मिला है। वह अब 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

वहीं, मिचेल मार्श को भी चार पायदान का फायदा हुआ है और वह अब 44वें नंबर पर पहुंच गए हैं। सबसे ज्यादा मौज कैमरून ग्रीन की हुई है। ग्रीन 40 पायदान की लंबी छलांग लगाते हुए 78वें नंबर पर आ गए हैं। जोश इंग्लिस को भी 23 पायदान का फायदा हुआ है और अब वह 64वें नंबर पर आ गए हैं।

विज्ञापन

गिल-रोहित की बादशाहत बरकरार

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल और रोहित शर्मा का जलवा बरकरार है। गिल 50 ओवर के फॉर्मेट में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बने हुए हैं। वहीं, रोहित शर्मा नंबर 2 पर कायम हैं। गिल के 784 रेटिंग पॉइंट हैं, जबकि रोहित 756 रेटिंग पॉइंट के साथ नंबर 2 पर बरकरार हैं। पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम 739 रेटिंग पॉइंट संग तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

केशव महाराज की बादशाहत पर खतरा

केशव महाराज ताजा वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज तो बने हुए हैं, लेकिन श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्षणा केशव के बराबर पहुंच चुके हैं। तीक्षणा और महाराज के अब 671 रेटिंग पॉइंट हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में केशव का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिसका उन्हें नुकसान पहुंचा है। कुलदीप यादव 650 रेटिंग पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ