ICC Fined Bangladesh: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज चल रही है. ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में दूसरे वनडे मुकाबले का आयोजन किया गया था. पहला मैच हारने के बाद बांग्लादेश ने इस मुकाबले में जीत दर्ज करके शानदार कमबैक किया है लेकिन ICC ने अब उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया. मैच के दौरान बांग्लादेश की टीम से बड़ी गलती हो गई और इसी कारण अब उन पर भारी जुर्माना ठोका गया है.
ICC ने लगाया बांग्लादेश पर जुर्माना
आईसीसी के एलीट पैनल के मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने बांग्लादेश पर 10 प्रतिशत मैच फीस का फाइन लगाया है. मेहदी हसन मिराज की टीम ओवर खत्म करने के निर्धारित समय से पीछे थी. वो दो ओवर पीछे रह गए और ICC कोड ऑफ कंडक्ट के नियमों के अनुसार अगर कोई टीम निर्धारित समय सीमा से एक ओवर पीछे रह जाती है, तो 5 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगता है. बांग्लादेश की टीम दो ओवर पीछे थी और इसी कारण उन पर 10 प्रतिशत फाइन लगा है.
बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन ने अपनी गलती स्वीकार की और जुर्माने को स्वीकार किया. आधिकारिक बयान के हिसाब से उन्हें इस मामले में ICC के समक्ष किसी भी सुनवाई की जरूरत नहीं होगी. ऑन फील्ड अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और गाजी सोहेल, तीसरे अंपायर नितिन मेनन और चौथे अंपायर मासुदुर रहमान मुकुल ने इस मामले को मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट के पास पहुंचाया था.
ये भी पढ़ें:- चोट के चलते IPL 2026 से ये 7 खिलाड़ी हो चुके हैं बाहर, CSK को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
दूसरे वनडे में बांग्लादेश को मिली बड़ी जीत
न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला जीता था. ढाका में हुए दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और 198 रन बनाकर ऑलआउट हो गए. नाहिद राणा ने 5 विकेट अपने नाम किए. न्यूजीलैंड की ओर से निक कैली ने 83 रन की शानदार पारी खेली. जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 35.3 ओवरों में 199 रन का लक्ष्य 6 विकेट रहते चेज कर लिया. तंजीद हसन तमीम ने 76 रन और नजमुल हुसैन शान्तो ने 50 रन जड़े.
ये भी पढ़ें:- T20I सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, न्यूजीलैंड के खिलाफ इन 15 खिलाड़ियों को मिला मौका
संबंधित खबरें
सूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
13 mins agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
1 hr agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
1 hr agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
1 hr agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
2 hrs agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
4 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines