---विज्ञापन---

चोट के चलते IPL 2026 से ये 7 खिलाड़ी हो चुके हैं बाहर, CSK को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

IPL Player Injuries: आईपीएल 2026 में कई टीमों को खिलाड़ियों की चोट से नुकसान पहुंचा है. इसी बीच CSK को सबसे ज्यादा समस्या हुई है. आइए IPL 2026 से बाहर हो चुके 7 खिलाड़ियों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

IPL 2026 में खिलाड़ियों की चोटें

IPL 2026 में कई टीमों को खिलाड़ियों की चोटों के कारण नुकसान हुआ है।

चेन्नई सुपर किंग्स के आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

नाथन एलिस, खलील अहमद, हर्षित राणा, आकाश दीप, सैम करन और वनिंदू हसरंगा भी चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हो चुके हैं।

चोटिल खिलाड़ियों की संख्या

IPL 2026 में अब तक कुल 7 खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

चोट ने बढ़ाई टीमों की टेंशन
---विज्ञापन---

IPL Player Injuries: IPL 2026 पर चोट का साया रहा है. कई टीमों को खिलाड़ियों की चोट से भारी नुकसान हुआ है. चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को कुछ दिनों पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग में चोट आई थी. पहले बताया जा रहा था कि वो कुछ हफ्तों तक बाहर रहेंगे. हालांकि, अब CSK ने ऐलान कर दिया है कि आयुष अब पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनके अलावा भी कई खिलाड़ी अभी तक चोटिल होने के कारण IPL 2026 से बाहर हो चुके हैं.

IPL 2026 में बाहर हो चुके हैं ये 7 खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से पहले ही CSK को झटका लगा, जब नाथन एलिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए. इसके बाद खलील अहमद और आयुष म्हात्रे को भी चोटिल हो गए. इसके अलावा KKR के स्टार गेंदबाज हर्षित राणा और आकाश दीप भी इंजरी के चलते IPL से पूरी तरह बाहर हो गए. राजस्थान रॉयल्स ने ट्रेड के जरिए सैम करन को अपने स्क्वाड में शामिल किया था लेकिन वो भी ग्रोइन इंजरी के कारण IPL नहीं खेल रहे हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स पर वनिंदू हसरंगा के चोटिल होने का प्रभाव पड़ा है.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 22, 2026 01:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola