T20I सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, न्यूजीलैंड के खिलाफ इन 15 खिलाड़ियों को मिला मौका

Bangladesh Announced Squad: IPL 2026 पर पूरी दुनिया का फोकस है. इसी बीच बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच सीमित ओवरों की सीरीज चल रही है. टी20 श्रृंखला के लिए अब बांग्लादेश ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है.

Bangladesh Squad (1)

बांग्लादेश के स्क्वाड का हुआ ऐलान

Bangladesh Announced Squad: पूरे क्रिकेट जगत का फोकस इस समय IPL 2026 पर है. इसी वजह से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बेहद कम हो रहा है. हालांकि, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच सीमित ओवरों की सीरीज चल रही है. उनके बीच 27 अप्रैल से टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज की शुरुआत होने वाली है. इसके लिए अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 15 सदस्यीय स्क्वाड का आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है. BCB ने शुरुआती दो मैचों के लिए ही टीम की घोषणा की है. आखिरी मुकाबले के लिए बाद में टीम आएगी.

विज्ञापन

बांग्लादेश ने किए बड़े-बड़े बदलाव

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों के लिए बांग्लादेश के स्क्वाड में मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद और नाहिद राणा शामिल नहीं हैं. उन्हें आराम देने का फैसला किया गया है. घरेलू क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले रिपोन मोंडोल और अब्दुल गफ्फार सकलैन की टीम में एंट्री हुई है. बांग्लादेश के स्क्वाड में ज्यादा बदलाव नहीं है. हालांकि, जाकेर अली और माहिदुल इस्लाम को जगह नहीं मिल पाई है.

विज्ञापन

पहले दो T20I मैचों के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड: लिटन दास (कप्तान), सैफ हसन, परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन, शमीम हुसैन, तौहीद हृदोय, नुरुल हसन, महेदी हसन, नसुम अहमद, रिशाद हुसैन, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रिपोन मोंडोल, मोहम्मद सैफुद्दीन, अब्दुल गफ्फार सकलैन.

विज्ञापन

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

तारीख मैच क्रमांक मैच जगह
27 अप्रैल 2026पहला T20Iबांग्लादेश vs न्यूजीलैंडचट्टोग्राम
29 अप्रैल 2026दूसरा T20Iबांग्लादेश vs न्यूजीलैंडचट्टोग्राम
2 मई 2026तीसरा T20Iबांग्लादेश vs न्यूजीलैंडमीरपुर

एक-एक की बराबरी पर खड़ी वनडे सीरीज

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज 27 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली है. इससे पहले वो वनडे श्रृंखला में आमने-सामने आ रहे हैं. दोनों के बीच एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच मीरपुर में 17 अप्रैल को खेला गया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश की टीम 48.3 ओवरों में 221 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. कीवी टीम ने 26 रन से मैच अपने नाम किया.

मीरपुर में 20 अप्रैल को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में भी न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन 198 रन बनाकर ऑलआउट हो गए. बांग्लादेश की टीम ने 35.3 ओवरों में ही लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया और 6 विकेट से जीत दर्ज की. तीन मैचों की वनडे सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है. उनके बीच तीसरा मुकाबला 23 अप्रैल को खेला जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ