ICC T20 World Cup 2028: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 कुछ महीने पहले ही खेला गया है. जहां पर टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को हराया था. इस टी-20 वर्ल्ड कप के खत्म होने के बाद से ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इसके अगले संस्करण की तैयारी शुरू कर दी है. टी-20 वर्ल्ड कप 2028 को और भी मजेदार बनाने के लिए आईसीसी ने टूर्नामेंट के फॉर्मेट में भी बड़ा बदलाव कर दिया है. अब सेमीफाइनल मुकाबले से पहले 2 एलिमिनेटर मुकाबले भी खेले जाएंगे.
आईसीसी ने बदला टी-20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भी 20 टीमों ने हिस्सा लिया था. अगले संस्करण में भी 20 टीमें ही हिस्सा लेने वाली हैं, लेकिन इस बार 4-4 टीमों के 5 ग्रुप बनाए जाएंगे. वहीं पिछली बार 5-5 टीमों के 4 ग्रुप थे. पिछले संस्करण के दौरान ग्रुप स्टेज में 40 मैच खेले गए थे. वहीं टी-20 वर्ल्ड कप 2028 के दौरान ग्रुप स्टेज में सिर्फ 30 ही मुकाबले होने वाले हैं. जिसके बाद हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें अगले राउंड में पहुंच जाएगी. पिछली बार 4 ग्रुप होने के बाद सिर्फ 8 टीमें ही राउंड में गई थी. हालांकि इस बार ग्रुप 5 होने के कारण 10 टीमें अगले राउंड में जगह पक्की करेंगी. सुपर 8 में पिछली बार 12 मैच खेले गए थे. वहीं सुपर 10 में इस बार फैंस को 20 मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं. हालांकि मैचों की संख्या पिछली बार जितनी ही होने वाली है.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया के लिए आई गुड न्यूज, फिट हुआ मैच विनर खिलाड़ी
सेमीफाइनल से पहले होंगे एलिमिनेटर
सुपर 10 के दौरान 5-5 टीमों के 2 ग्रुप बांटे जाएंगे. जहां पर दोनों ग्रुप्स को टॉप करने वाली सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं दूसरे नंबर पर रहने वाली तीसरे स्थान की टीम से एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी. दोनों एलिमिनेटर मुकाबले जीतने वाली टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. जिसके बाद पुराने फॉर्मेट से ही बाकी के 3 मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं. ऐसे में नॉकआउट मैचों की गिनती अब 3 से 5 पर पहुंच गई है. जिसका फायदा आईसीसी और फैंस दोनों को ही अब होने वाला है.
ये भी पढ़ें: ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का बड़ा धमाका, पहले टी20 में बांग्लादेश को 32 रनों से रौंदा
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
40 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
58 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines