ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का बड़ा धमाका, पहले टी20 में बांग्लादेश को 32 रनों से रौंदा

ZIM vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन किया और 32 रनों से बाजी मार ली. इस जीत के साथ ही जिम्बाब्वे ने सीरीज में भी बढ़त हासिल कर ली है.

Photo Source: X

Photo Source: X

ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 15 जुलाई को बुलवायो में खेला गया था. इस मैच में जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 रनों से जीत हासिल कर ली और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. इससे पहले जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 3 मैचों की खेली गई वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था. पहले टी-20 मैच में जिम्बाब्वे ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाया.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे ने बनाए थे 170 रन

सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे की ओर से 30 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा रयान बर्ल ने 25 गेंदों में 30 रन बनाए. कप्तान सिकंदर रजा का बल्ला नहीं चल सका. उन्होंने 13 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा डियोन मायर्स ने 20 गेंदों में 20 रन बनाए. इस तरह जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए थे.

विज्ञापन

बांग्लादेश की ओर से नाहिद राणा ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 26 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. इसके अलावा मोहम्मद सैफुद्दीन ने 4 ओवर में 35 रन खर्च कर 2 विकेट लिए थे.

138 रनों पर सिमटी बांग्लादेश

171 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश 19 ओवर में ही 138 रनों पर सिमट गई. सलामी बल्लेबाज सैफ हसन ने 15 गेंदों में 12 रन बनाए. उनका साथ देने के लिए उतरे तनजीद हसन ने 8 गेंदों में 16 रन बनाए. इसके अलावा यासिर अली ने 38 गेंदों में नाबाद 54 रनों की पारी खेली थी. हालांकि उनकी पारी बेकार चली गई. कप्तान तौहीद ह्रिदोय ने भी खासा प्रभावित नहीं किया. उन्होंने 13 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी ने शानदार गेंदबाजी की. दोनों ने 4-4 विकेट लिए और बांग्लादेश को पस्त कर दिया. इस तरह जिम्बाब्वे ने 32 रनों से बाजी मार ली.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ