IND vs ENG: दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया के लिए आई गुड न्यूज, फिट हुआ मैच विनर खिलाड़ी

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है. मैच विनर खिलाड़ी फिट हो गया है. ये मुकाबला 16 जुलाई को सोफिया गार्डन्स ग्राउंड कार्डिफ में खेला जाएगा.

Cricket News - 2026-07-15T190955.908
1 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज जारी है. पहला मैच भारत ने 6 विकेट से अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को खेला जाएगा. इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज आई है. मैच विनर खिलाड़ी पूरी तरह से फिट हो चुका है. Photo Source: X  

विज्ञापन

फिट हुआ स्टार खिलाड़ी

फिट हुआ स्टार खिलाड़ी2 / 6

हम बात शुभमन गिल की कर रहे हैं, जिन्हें पहले मैच में क्रैंप आ गया था. बल्लेबाजी के दौरान गिल को परेशानी में देखा गया था. वह अपनी बैटिंग के दौरान बार-बार पैरों में हुई तकलीफ से जूझ रहे थे. मैदान पर फीजियो ने भी उन्हें उपचार दिया था. Photo Source: X

विज्ञापन

बीच मैच में ही छोड़ना पड़ा था मैदान

बीच मैच में ही छोड़ना पड़ा था मैदान3 / 6

गिल अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और उन्हें पवेलियन जाना पड़ा था. लेकिन अब गिल दूसरे मैच से पहले फिट हो गए हैं और तीसरा मैच खेलने के लिए तैयार हैं. गिल ने पहले मैच में भारत के लिए शानदार बैटिंग की थी. Photo Source: X

पहले मैच में शानदार अर्धशतक

पहले मैच में शानदार अर्धशतक4 / 6

उन्होंने इस मैच में शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की थी. ऐसा लग रहा था कि वह ड्रेसिंग रूम से ही सेट होकर आए हैं. उन्होंने इस मैच में 75 गेंदों में 80 रनों की शानदार पारी खेली थी. इस दौरान गिल ने 11 चौके और 1 छक्का अपने नाम किया था. Photo Source: X

विज्ञापन

इंग्लैंड ने की थी खराब बल्लेबाजी

इंग्लैंड ने की थी खराब बल्लेबाजी5 / 6

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 47.5 ओवर में 258 रन बनाए थे. जो रूट ने इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 76 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेली थी. इसके अलावा लियाम डॉसन ने भी 83 गेंदों में 68 रन बनाए थे. Photo Source: X

भारत ने ऐसे जीता मुकाबला

भारत ने ऐसे जीता मुकाबला6 / 6

भारत की ओर से गिल के अलावा अक्षर पटेल ने नाबाद 63 गेंदों में 57 रन बनाए थे. उन्होंने गेंदबाजी में भी 4 विकेट लिए थे. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने भी नाबाद 63 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली थी. इस तरह भारत ने 45.2 ओवर में ही 4 विकेट से जीत हासिल की थी. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन