ICC ने T20 वर्ल्ड कप 2028 का पूरी तरह से बदल लिया फॉर्मेट, सेमीफाइनल से पहले होंगे एलिमिनेटर मुकाबले

ICC T20 World Cup 2028: आईसीसी अब टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में और बदलाव कर चुका है. जिसके पीछे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का लक्ष्य है कि वो टूर्नामेंट को और भी मजेदार बनाना चाहते हैं. जिसके कारण ही आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2028 के फॉर्मेट में बदलाव हुआ है.

ICC T20 World Cup 2028

Pic Credit- AI Generated

ICC T20 World Cup 2028: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 कुछ महीने पहले ही खेला गया है. जहां पर टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम को हराया था. इस टी-20 वर्ल्ड कप के खत्म होने के बाद से ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इसके अगले संस्करण की तैयारी शुरू कर दी है. टी-20 वर्ल्ड कप 2028 को और भी मजेदार बनाने के लिए आईसीसी ने टूर्नामेंट के फॉर्मेट में भी बड़ा बदलाव कर दिया है. अब सेमीफाइनल मुकाबले से पहले 2 एलिमिनेटर मुकाबले भी खेले जाएंगे. 

विज्ञापन

आईसीसी ने बदला टी-20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट 

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भी 20 टीमों ने हिस्सा लिया था. अगले संस्करण में भी 20 टीमें ही हिस्सा लेने वाली हैं, लेकिन इस बार 4-4 टीमों के 5 ग्रुप बनाए जाएंगे. वहीं पिछली बार 5-5 टीमों के 4 ग्रुप थे. पिछले संस्करण के दौरान ग्रुप स्टेज में 40 मैच खेले गए थे. वहीं टी-20 वर्ल्ड कप 2028 के दौरान ग्रुप स्टेज में सिर्फ 30 ही मुकाबले होने वाले हैं. जिसके बाद हर ग्रुप की टॉप 2 टीमें अगले राउंड में पहुंच जाएगी. पिछली बार 4 ग्रुप होने के बाद सिर्फ 8 टीमें ही राउंड में गई थी. हालांकि इस बार ग्रुप 5 होने के कारण 10 टीमें अगले राउंड में जगह पक्की करेंगी. सुपर 8 में पिछली बार 12 मैच खेले गए थे. वहीं सुपर 10 में इस बार फैंस को 20 मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं. हालांकि मैचों की संख्या पिछली बार जितनी ही होने वाली है. 

विज्ञापन

सेमीफाइनल से पहले होंगे एलिमिनेटर  

सुपर 10 के दौरान 5-5 टीमों के 2 ग्रुप बांटे जाएंगे. जहां पर दोनों ग्रुप्स को टॉप करने वाली सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं दूसरे नंबर पर रहने वाली तीसरे स्थान की टीम से एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी. दोनों एलिमिनेटर मुकाबले जीतने वाली टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. जिसके बाद पुराने फॉर्मेट से ही बाकी के 3 मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं. ऐसे में नॉकआउट मैचों की गिनती अब 3 से 5 पर पहुंच गई है. जिसका फायदा आईसीसी और फैंस दोनों को ही अब होने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ