हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया जीती तो मिलेंगे इतने करोड़, अगले वर्ल्ड कप की प्राइज मनी का ऐलान

ICC Womens T20 World Cup Prize Money: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से हो जाएगी. इस बड़े टूर्नामेंट के लिए अब ICC ने इनामी राशि का ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप जीता था और वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप भी जीतना चाहेंगे.

विज्ञापन
ICC का बड़ा ऐलान

ICC Womens T20 World Cup Prize Money: भारतीय टीम ने सालों के इंतजार के बाद महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. पिछले साल हुए इस टूर्नामेंट में भारत ने कमाल कर दिया था और अब सभी की नजर वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप पर टिकी हुई है. 12 जून से शुरू हो रही इस प्रतियोगिता के लिए अब ICC ने एक धमाकेदार ऐलान कर दिया. वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप की कुल इनामी राशि 82 करोड़ रुपये रहने वाली है. विजेता टीम के पास मालामाल होने का सुनहरा मौका है.

ICC ने किया प्राइज मनी का ऐलान

12 जून से शुरू हो रहे वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए ICC ने 82.64 करोड़ की इनामी राशि का ऐलान कर दिया है. पिछले संस्करण के मुकाबले 10 प्रतिशत बढ़ोतरी देखने को मिली है. पहले वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप की कुल इनामी राशि 79,58,077 डॉलर (लगभग 74 करोड़ रुपये) थी. अब यह बढ़कर 87,64,615 डॉलर (लगभग 82 करोड़ रुपये) हो चुकी है. विजेता टीम को ICC की ओर से 23,40,00 डॉलर (21.8 करोड़ रुपये) मिलेंगे, वहीं उपविजेता टीम को 11,70,000 डॉलर (10 करोड़ रुपये) इनाम के रूप में दिए जाएंगे. सेमीफाइनल खेलने वाली टीम को लगभग 6.29 करोड़ रुपये मिलेंगे.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: ‘अभी इसका समय नहीं…’, राजस्थान रॉयल्स की पहली हार पर आया रियान पराग का चौंकाने वाला बयान

विज्ञापन

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल

तारीख मैच ग्रुप जगह
12 जून 2026इंग्लैंड vs श्रीलंकाग्रुप 2बर्मिंघम
13 जून 2026आयरलैंड vs स्कॉटलैंडग्रुप 2मैनचेस्टर
13 जून 2026ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीकाग्रुप 1मैनचेस्टर
13 जून 2026वेस्टइंडीज vs न्यूजीलैंडग्रुप 2साउथैम्पटन
14 जून 2026बांग्लादेश vs नीदरलैंड्सग्रुप 1बर्मिंघम
14 जून 2026भारत vs पाकिस्तानग्रुप 1बर्मिंघम
16 जून 2026न्यूजीलैंड vs श्रीलंकाग्रुप 2साउथैम्पटन
16 जून 2026इंग्लैंड vs आयरलैंडग्रुप 2साउथैम्पटन
17 जून 2026ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेशग्रुप 1लीड्स
17 जून 2026नीदरलैंड्स vs भारतग्रुप 1लीड्स
17 जून 2026दक्षिण अफ्रीका vs पाकिस्तानग्रुप 1बर्मिंघम
18 जून 2026वेस्टइंडीज vs स्कॉटलैंडग्रुप 2लीड्स
19 जून 2026आयरलैंड vs न्यूजीलैंडग्रुप 2साउथैम्पटन
20 जून 2026ऑस्ट्रेलिया vs नीदरलैंड्सग्रुप 1साउथैम्पटन
20 जून 2026बांग्लादेश vs पाकिस्तानग्रुप 1साउथैम्पटन
20 जून 2026इंग्लैंड vs स्कॉटलैंडग्रुप 2लीड्स
21 जून 2026वेस्टइंडीज vs श्रीलंकाग्रुप 2ब्रिस्टल
21 जून 2026दक्षिण अफ्रीका vs भारतग्रुप 1मैनचेस्टर
23 जून 2026न्यूजीलैंड vs स्कॉटलैंडग्रुप 2ब्रिस्टल
23 जून 2026आयरलैंड vs श्रीलंकाग्रुप 2ब्रिस्टल
23 जून 2026ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तानग्रुप 1लीड्स
24 जून 2026इंग्लैंड vs वेस्टइंडीजग्रुप 2लॉर्ड्स
25 जून 2026बांग्लादेश vs भारतग्रुप 1मैनचेस्टर
25 जून 2026नीदरलैंड्स vs दक्षिण अफ्रीकाग्रुप 1ब्रिस्टल
26 जून 2026स्कॉटलैंड vs श्रीलंकाग्रुप 2मैनचेस्टर
27 जून 2026नीदरलैंड्स vs पाकिस्तानग्रुप 1ब्रिस्टल
27 जून 2026आयरलैंड vs वेस्टइंडीजग्रुप 2ब्रिस्टल
27 जून 2026इंग्लैंड vs न्यूजीलैंडग्रुप 2द ओवल
28 जून 2026बांग्लादेश vs दक्षिण अफ्रीकाग्रुप 1लॉर्ड्स
28 जून 2026ऑस्ट्रेलिया vs भारतग्रुप 1लॉर्ड्स
30 जून 2026सेमीफाइनल 1 –द ओवल
2 जुलाई 2026सेमीफाइनल 2 –द ओवल
5 जुलाई 2026फाइनल–लॉर्ड्स

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 के बाद टीम इंडिया के लिए डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी! इस सीरीज में मिल सकता है मौका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola