वैभव सूर्यवंशी के टीम इंडिया में डेब्यू को मिली हरी झंडी! इस सीरीज में मिलने वाला है मौका?

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया. अब बताया जा रहा है कि वो IPL के समापन के बाद भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं.

vaibhav sooryavanshi
1 / 6
vaibhav sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं. हर कोई इस 15 साल के खिलाड़ी को भारतीय टीम में डेब्यू करते हुए देखना चाहता है. अब खबर आ रही है कि वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 के बाद टीम इंडिया के लिए डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं. टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने उनका नाम भी शॉर्टलिस्ट किया है. वैभव को अगर खेलने का मौका मिल गया, तो वो भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका!

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका!2 / 6

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड सीरीज के लिए चुना जा सकता है. BCCI के एक सोर्स ने बताया, 'वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड सीरीज में चुने जाने के दावेदार हैं और सिलेक्टर्स ने कई अन्य खिलाड़ियों के साथ उनका नाम भी शॉर्टलिस्ट किया है.'

विज्ञापन

कब होगी आयरलैंड सीरीज?

कब होगी आयरलैंड सीरीज?3 / 6

भारत और आयरलैंड के बीच जून के अंतिम हफ्ते में दो मैचों की टी20 सीरीज का आयोजन होगा. इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया आयरलैंड का दौरा करेगी. दोनों टीमों के बीच 26 और 28 जून को मैच होगा. उनके बीच तीन साल पहले आखिरी बार सीरीज हुई थी.

IPL में धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी

IPL में धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी4 / 6

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं. उन्होंने अब तक 5 मैचों में 200 रन बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड जैसे बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ रनों की बारिश की. इसी कारण फैंस उन्हें अब भारत के लिए जलवा बिखेरते हुए देखना चाहते हैं.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे सीरीज में भी मिल सकता है मौका

जिम्बाब्वे सीरीज में भी मिल सकता है मौका5 / 6

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अगर वैभव सूर्यवंशी इसी तरह से लगातार रन बनाते रहे, तो उन्हें सिर्फ आयरलैंड सीरीज ही नहीं, बल्कि जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भी खेलने का मौका मिल सकता है.

कौन है भारत के लिए डेब्यू करने वाला सबसे युवा खिलाड़ी?

कौन है भारत के लिए डेब्यू करने वाला सबसे युवा खिलाड़ी?6 / 6

भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं. उन्होंने 16 साल और 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था. वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में ही भारत की जर्सी में नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन