'मुझे खुद नहीं पता...', श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया में वापसी पर दिया ये बयान

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer

विज्ञापन

नई दिल्ली: एशिया कप 2023 के लिए श्रेयस अय्यर की वापसी एक सस्पेंस खड़ा हो गया है। टीम इंडिया में मिडल ऑर्डर के बल्लेबाज श्रेयस वर्तमान में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में रीहैब से गुजर रहे हैं। हाल ही उन्होंने नेट्स पर उतरकर फैंस को फिटनेस दिखाई थी। हालांकि बल्लेबाज ने वापसी की तारीख बताने से इनकार कर दिया है।

मुझे खुद नहीं पता कि मैं कब वापस आऊंगा

श्रेयस अय्यर ने एक इंटरव्यू में कहा- जब भी मैं ट्रेनिंग से वापस आता हूं तो बाहर लोग इंतजार कर रहे होते हैं, तस्वीरें लेना चाहते हैं। वे सभी पूछते हैं- आप कब वापस आ रहे हैं? मुझे खुद नहीं पता कि मैं कब वापस आऊंगा। श्रेयस पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं। श्रेयस आईपीएल 2023 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से भी बाहर हो गए थे। लंदन में उनकी सर्जरी हुई और तब से वह रीहैब पर हैं।

Advertisment

धीमी रिकवरी को लेकर बीसीसीआई चिंतित

श्रेयस की धीमी रिकवरी को लेकर बीसीसीआई चिंतित है। हालांकि मुंबई के स्टार ने नेट्स पर बल्लेबाजी शुरू कर दी है, लेकिन माना जा रहा है कि वह अभी भी पूरी तरह फिट होने से कुछ दूर हैं। अय्यर के नाम पर IND vs WI सीरीज के लिए विचार नहीं किया गया और उनके एशिया कप से भी चूकने की संभावना है। सर्जरी के बावजूद उन्हें अब भी पीठ दर्द की शिकायत है। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस महीने की शुरुआत में इनसाइडस्पोर्ट को बताया था कि अय्यर की रिकवरी धीमी है, लेकिन हमें अभी भी उम्मीद है कि वह विश्व कप तक ठीक हो जाएगा, लेकिन इस समय यह निश्चित नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ