हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी मालामाल रहेंगे अजिंक्य रहाणे! BCCI से हर महीने खाते में आएंगे इतने रुपये

हाल ही में भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए बड़ा ऐलान किया. रिटायर होने के बाद भी रहाणे को BCCI की पेंशन योजना का लाभ मिलता रहेगा.

विज्ञापन
(Photo: ANI)

Ajinkya Rahane News: हाल ही में 30 जुलाई को भारत के दिग्गज क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. उन्होंने लंबे समय तक भारतीय टीम में अपना योगदान दिया और यादगार पारियां खेलकर नाम कमाया. रहाणे ने विदेशी पिचों पर अपनी बल्लेबाजी से सभी का खूब दिल जीता. इस वजह से ही भारतीय क्रिकेट के सबसे सम्मानित खिलाड़ियों की लिस्ट में उनका नाम आता है. खैर रहाणे अब रिटायर हो गए हैं. सभी के दिमाग में एक सवाल होगा कि BCCI की तरफ से रहाणे को कितनी पेंशन मिलेगी. आइए हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं.

अजिंक्य रहाणे को कितनी मिलेगी पेंशन?

दरअसल BCCI ने साल 2022 में पूर्व क्रिकेटर्स के लिए पेंशन राशि में बड़ा बदलाव किया था. इसके बाद लंबे समय तक भारत के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों की मासिक पेंशन बढ़ाकर 70 हजार रुपए कर दी गई थी. रहाणे उन खिलाड़ियों की लिस्ट हैं, जिन्हें BCCI की उच्च वर्ग वाली पेंशन योजना का लाभ मिलेगा. रहाणे ने अपने करियर में 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. लंबे करियर को देखते हुए वो पेंशन के हकदार हैं. रहाणे को अब हर महीने BCCI द्वारा 70 हजार रुपए पेंशन दी जाएगी. इसमें एक बड़ी शर्त भी है. अगर रहाणे फ्यूचर में BCCI के साथ किसी खास भूमिका में जुड़ेंगे तो उनकी पेंशन रोक दी जाएगी. बाद में उनकी जॉब खत्म हो जाएगी तो पेंशन दोबारा शुरू कर दी जाएगी. वैसे रहाणे कह चुके हैं कि वो आगे भी भारतीय क्रिकेट से जुड़े रहेंगे.

ये भी पढ़ें: सचिन से जयवर्धने तक…भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 दिग्गज बल्लेबाज

विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे ने दिया था भावुक बयान

अजिंक्य रहाणे ने अपने 15 साल के करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. उनके लिए सबसे बड़ा पल 2020-21 में आया था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारत की कप्तानी संभाली और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जीत दिलाई. रहाणे ने इंस्टाग्राम पर रिटायरमेंट से जुड़ी वीडियो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात कही. उन्होंने कोच, टीम, सभी साथी और फैंस को धन्यवाद दिया. अपने रिटायरमेंट की बात कहते हुए वो भावुक हो गए थे. उनकी आंखों से आंसू भी छलक पड़े थे.

ये भी पढ़ें: CWG 2026 में पाकिस्तान की डूबी नैया, अंकतालिका में हालत देख उड़ जाएंगे होश!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola