सचिन से जयवर्धने तक...भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 दिग्गज बल्लेबाज

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज हमेशा से ही रोमांचक रही है. दिग्गज खिलाड़ियोंं ने खूब रन भी बनाए हैं. बहुत कम लोगों को पता है कि सबसे ज्यादा रन किन बल्लेबाजों ने बनाए हैं. आइए आपको बताते हैं.

cricket
1 / 6

IND vs SL 2026: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होने वाली वाली है. पहला मैच 15 से 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. वहीं दूसरा मैच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में 23 से 27 अगस्त तक खेला जाएगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को देखते हुए दोनों टीमों के लिए ये सीरीज बहुत महत्वपूर्ण है. भारतीय-श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज में हमेशा बल्लेबाजों का जलवा देखने क मिला है. कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने हजारों रन बनाए हैं. यहां हम आपको उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने भारतीय-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन ठोके हैं. (Photo: Sachin Tendulkar Instagram)

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर2 / 6

लिस्ट में सबसे पहला नाम भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का है. उनके बल्ले से खूब रन निकले हैं. उन्होंने गेंदबाजों की बहुत कुटाई की है. सचिन ने श्रीलंका के खिलाफ 25 टेस्ट मैचों में 60.22 की औसत से सबसे ज्यादा 1995 रन बनाए हैं. उनके नाम 9 शतक और 5 अर्धशतक हैं. (Photo: X)

विज्ञापन

महेला जयवर्धने

 महेला जयवर्धने3 / 6

दूसरे नंबर पर महेला जयवर्धने हैं. जयवर्धने ने हमेशा भारतीय टीम को अपनी खतरनाक बल्लेबाजी से परेशानी में डाला है. वो टेस्ट के बहुत तगड़े बैट्समैन थे. उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 18 टेस्ट मैचों में 67.48 की बेहतरीन औसत से 1822 रन बनाए हैं. उन्होंने 6 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं. (Photo: X)

राहुल द्रविड़

राहुल द्रविड़4 / 6

राहुल द्रविड़ श्रीलंका के खिलाफ रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. लंका के खिलाफ उनके बल्ले ने भी कोहराम मचाया है. उनके नाम 20 टेस्ट मैचों में 48.70 की औसत से कुल 1508 रन हैं. द्रविड़ ने 3 शतक और 9 अर्धशतक ठोके हैं. (Photo: X)

विज्ञापन

कुमार संगकारा

कुमार संगकारा5 / 6

भारत और श्रीलंका टेस्ट सीरीज में रन बनाने के मामले में कुमार संगकारा भी पीछे नहींं रहे हैं. लिस्ट में वो चौथे नंबर पर मौजूद हैं. संगकारा ने भारत के खिलाफ 17 टेस्ट मैचों में 52.00 की औसत से 1352 रन ठोके हैं. उन्होंने 5 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं.  (Photo: X)

अरविंद डी सिल्वा

अरविंद डी सिल्वा6 / 6

अरविंद डी सिल्वा श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर्स में से एक हैं. वो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे. सिल्वा ने भारत के खिलाफ 16 टेस्ट मैचों में 62.60 की औसत से 1252 रन बनाए हैं. उनके नाम 5 शतक और 3 अर्धशतक दर्ज हैं. (Photo: ICC)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन