हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगी भारतीय टीम? नोट करें पूरा शेड्यूल

मौजूदा समय में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज चल रही है. भारत 1-0 से आगे चल रहा है. टीम इंडिया को अगले तीन महीने लगातार क्रिकेट खेलनी है. आइए आपको बताते हैं कि 2026 के अंत तक भारत को अब और कितने मैच खेलने हैं.

विज्ञापन
टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा होगा अहम (Image: Instagram/indiancricketteam)

Team India All Match: टीम इंडिया के लिए 2026 अभी तक बढ़िया रहा है. भारत ने विदेशों में भी अपना दम दिखाया है. टेस्ट, वनडे और टी20 में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने कमाल का काम किया. हाल ही में टी20 टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. अगले साल वनडे वर्ल्ड कप होना है. इसका शेड्यूल आ गया है. एक साल बाद वर्ल्ड कप खेला जाएगा. भारतीय टीम अभी से इसकी तैयारी में जुट गई है. खैर 2026 के खत्म होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. टीम इंडिया अभी भी एक्शन में है. आइए आपको बताते हैं कि 2026 के बचे हुए महीनों में भारतीय टीम कितने मैच खेलेगी.

भारतीय टीम ने कितने मैच खेलने हैं?

टीम इंडिया ने दिसंबर के अंत तक तीनों फॉर्मेट में मिलाकर कुल 22 मुकाबले खेलने हैं. सभी मैच बहुत अहम है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच मौजूदा समय में पांच टी20 मैचों की सीरीज चल रही है. भारत ने लखनऊ में हुए पहले टी20 में जीत हासिल की. भारत 1-0 से सीरीज में आगे है. टीम इंडिया को विंडीज के खिलाफ अभी चार टी20 मैच और खेलने हैं.

22 अक्टूबर से भारत का न्यूजीलैंड दौरा होने वाला है. वहां पर टीम इंडिया कुल 12 मैच खेलेगी. शुरुआत में पांच टी20 मैचों की सीरीज होगी. इसके बाद पांच वनडे मैच खेले जाएंगे. अंत में दो टेस्ट मैच दोनों टीमों के बीच होंगे. टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा 1 दिसंबर को खत्म होगा. दिसंबर में श्रीलंका का भारत दौरा होगा. दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मैच होंगे. 13 दिसंबर से 27 दिसंबर तक भारत और श्रीलंकाई टीम एक्शन में दिखेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ऋतुराज गायकवाड़ की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में रहे फ्लॉप, टीम इंडिया से हो सकती है छुट्टी

न्यूजीलैंड दौरा भारत के लिए अहम

भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा काफी अहम रहने वाला है. वहां पर खिलाड़ियों की कड़ी परीक्षा होने वाली है. पिछले दौरे में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा था. वनडे और टेस्ट की अगुवाई इस बार शुभमन गिल करेंगे. वहीं टी20 के कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे. टी20 टीम का चयन कर दिया गया है. वनडे और टेस्ट की टीम का चयन भी जल्द कर दिया जाएगा. बड़ी खबर ये है कि टी20 में भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो गई है. चार साल बाद उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई है. भुवी ने घरेलू और आईपीएल में जबरदस्त गेंदबाजी क टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया. अब जाकर उन्हें मौका दिया गया है. चार साल पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ ही भुवी ने अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच खेला था. देखना होगा कि इस बार उनका प्रदर्शन कैसा रहता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चोट की मार झेल रही भारतीय टीम, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, BCCI CoE रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola