Rohit Sharma-Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली मौजूदा समय में भारतीय टीम के सबसे बड़े सुपरस्टार्स हैं. दोनों हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा थे और उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था. रोहित और विराट सिर्फ वनडे खेलते हैं, जिस वजह से वे साल में टीम इंडिया के लिए सीमित मुकाबलों में नजर आते हैं. 2026 के समाप्त होने में अभी दो महीने से अधिक समय बचा है. सभी के मन में सवाल होगा कि रोहित और विराट इस साल कितने मैच खेलेंगे.
2026 में रोहित-विराट खेलेंगे और कितने मैच?
भारतीय टीम 2026 में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज का आयोजन होना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया 5 वनडे और श्रीलंका में 3 वनडे मैचों में हिस्सा लेगी. विराट कोहली और रोहित शर्मा इन श्रृंखलाओं में हिस्सा लेंगे. कुल मिलाकर ये दोनों खिलाड़ी 2026 के बचे हुए 73 दिनों में 8 मैच खेलते नजर आएंगे. नीचे न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल दिया गया है:
भारत vs न्यूजीलैंड
- पहला वनडे: 4 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (ईडन पार्क, ऑकलैंड)
- दूसरा वनडे: 7 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन)
- तीसरा वनडे: 10 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (सेडन पार्क, हैमिलटन)
- चौथा वनडे: 13 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (बे ओवल, माउंट माउंगानुई)
- पांचवां वनडे: 15 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (बे ओवल, माउंट माउंगानुई)
भारत vs श्रीलंका
- पहला वनडे: 13 दिसंबर 2026 – भारत vs श्रीलंका (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
- दूसरा वनडे: 16 दिसंबर 2026 – भारत vs श्रीलंका (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु)
- तीसरा वनडे: 19 दिसंबर 2026 – भारत vs श्रीलंका (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: अगर न्यूजीलैंड दौरे पर फ्लॉप हुए ये 3 खिलाड़ी, तो हो सकते हैं भारतीय T20I टीम से बाहर
रोहित शर्मा और विराट कोहली का 2026 में कैसा रहा प्रदर्शन?
साल 2026 में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है. रोहित इस साल भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 12 मैचों में हिस्सा लिया है और 50.33 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 604 रन बनाए हैं. रोहित इस साल 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़ चुके हैं. हिटमैन का सर्वाधिक स्कोर 138 रन रहा है, जो इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में आया था.
विराट कोहली ने 2026 में 9 वनडे मैचों में हिस्सा लिया है और 552 रन बनाए हैं. उनका औसत 69 का रहा है और उन्होंने 117.94 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. विराट ने इस साल 2 शतक और 3 अर्धशतक जड़े हैं.
ये भी पढ़ें:- क्रिस गेल की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने जीता WCL 2026, फाइनल में इंग्लैंड को 9 विकेट से दी पटखनी
संबंधित खबरें
क्रिस गेल की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर जीता WCL 2026
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे पर फ्लॉप हुए ये 3 खिलाड़ी, तो भारतीय T20I टीम से होंगे बाहर!
3 hrs ago2 गेंदों में 2 विकेट... 20 साल की निकी प्रसाद ने रचा इतिहास
4 hrs agoPAK vs SL: पाकिस्तान के बाबर आजम ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
12 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े
12 hrs agoIND W vs ZIM W: शेफाली-स्मृति के दम पर टीम इंडिया ने जीता दूसरा मुकाबला
13 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को होस्ट करके बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है न्यूजीलैंड
13 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली
14 hrs agoरविचंद्रन अश्विन ने बताया किस टीम में जा सकते हैं हार्दिक पांड्या
14 hrs agoक्या 3 करोड़ को कारण पार्थिव पटेल ने चीफ सिलेक्टर की रेस से हटाया अपना नाम?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines