कौन है वो लड़की जिसने अभिषेक शर्मा के साथ कैमरे पर की ‘बदतमीजी’? सोशल मीडिया पर प्रोफाइल वायरल

IPL 2026: आईपीएल के इस सीजन में अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर गरज रहा है. होटल में एक लड़की ने उनका हाथ पकड़कर खींचा. इस दौरान सुरक्षा गार्ड भी वहां मौजूद थी. इस लड़की ने ऐसा क्यों किया और आखिरी कौन है ये लड़की?

jacket (1) (13)
1 / 6

Who is Himshikha Tripathi: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा के साथ होटल में एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया. एक लड़की ने कैमरे पर सबसे सामने अभिषेक की सुरक्षा को ताक पर रखते हुए उनका हाथ पकड़ लिया. इतना ही नहीं इस लड़की ने उन्हें अपनी तरफ खींचने की कोशिश भी की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए आपको बताते हैं कि कौन है ये लड़की.

विज्ञापन

अभिषेक का हाथ पकड़ कर खींचा

अभिषेक का हाथ पकड़ कर खींचा2 / 6

अभिषेक शर्मा होटल में चल रहे थे तभी एक लड़की भीड़ में से उनका हाथ पकड़ लेती है और अपनी तरफ खींच देती है. जब लडकी ये हरकत करती है तो अभिषेक के साथ सुरक्षा अधिकारी भी थे. वो लोग तुरंत लड़की के हाथ को पीछे कर देते हैं.

विज्ञापन

कौन है हाथ खींचने वाली लड़की?

कौन है हाथ खींचने वाली लड़की?3 / 6

अभिषेक शर्मा का हाथ खींचने वाली लड़की का नाम हिमशिखा त्रिपाठी है. उन्होंने इस घटना का वीडियो खुद ही रिकॉर्ड किया है और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो पर म्यूजिक लगाते हुए उन्होंने लिखा, “गर्ल्स तुम्हारे जीजू प्यार से नहीं मान रहे थे तो कुछ ऐसा किया मैंने.”

सोशल मीडिया पर पेश की सफाई

सोशल मीडिया पर पेश की सफाई4 / 6

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है. इसके बाद हिमशिखा त्रिपाठी मामले को साफ करने की पूरी कोशिश की है. उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए ये बताने की कोशिश की वो अभिषेक के साथ सिर्फ हाथ मिलाना चाहती थी लेकिन धक्का-मुक्की की चलते ये घटना हुई.

विज्ञापन

वायरल होने का तरीका

वायरल होने का तरीका5 / 6

फैंस सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए तरह-तरह के नुस्खे आजमाते रहते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही होता दिखा. हिमशिखा त्रिपाठी @moreofhimshikha के नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट चलाती हैं, जिसमें उनके 1732 फॉलोअर्स हैं. इस मामले के और वीडियो भी सामने आ रहे हैं जिसमें साफ दिख रहा है कि वो हाथ खींचने की कोशिश ही कर रही हैं. 

अभिषेक का शानदार प्रदर्शन

अभिषेक का शानदार प्रदर्शन 6 / 6

अभिषेक शर्मा इस सीजन एक बार फिर से कमाल के रंग में नजर आ रहे हैं. उन्होंने सनराइजर्स के लिए खेलते हुए 8 मैचों में 380 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 54.28 की रही है तो वहीं स्ट्राइक रेट भी 212.29 का रहा है. इस सीजन अभी उनके पास ऑरेंज कैप है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन