Hardik Pandya and Ruturaj Gaikwad

IPL 2026 के बीच में बदल सकते हैं इन 4 टीमों के कप्तान, लिस्ट में चैंपियन फ्रेंचाइजी का नाम शामिल

IPL 2026: आईपीएल 2026 में अब आधे से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसके बाद कुछ फ्रेंचाइजियों के कप्तानों ने कमाल का प्रदर्शन किया है, तो वहीं कुछ टीमों ने बहुत ज्यादा निराश किया है. जिसके कारण ही मिड सीजन उनके कप्तान को बदलने की चर्चा भी शुरू हो गई है.

IPL 2026: आईपीएल 2026 में चैंपियन टीमों का प्रदर्शन अब तक बहुत ही निराशाजनक रहा है. 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की स्थिति बहुत ही कमजोर नजर आ रही है. वहीं कुछ ऐसा ही हाल 3 बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स का भी है. पहली ट्रॉफी की तलाश कर रही लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम खराब स्थिति से गुजर रही है. वहीं 5 बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं. जिसके कारण ही अब इन टीमों के कप्तानों पर तलवार लटक रही है. 

विज्ञापन

मिड सीजन इन 4 कप्तानों का कट सकता है पत्ता 

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे बतौर कप्तान तो फेल हो रहे हैं, लेकिन साथ में खिलाड़ी के तौर पर भी उनका बल्ला नहीं चला है. जिसके कारण ही रिंकू सिंह को कप्तान बनाए जाने की मांग शुरू हो गई है. चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और हार्दिक पांड्या पर भी बदलाव की तलवार लटक रही है. ये दोनों खिलाड़ी भी मैदान पर फेल हो रहे हैं. जिसके कारण भी टीम को हार का मुंह देखना पड़ रहा है. लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत भी इसी स्थिति में नजर आ रहे हैं. ऐसे में उन्हें भी अब हटाने की बात चल रही है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ