ICC ने सुनाई हरमनप्रीत कौर को सजा: दो मैचों के लिए सस्पेंड, टीम इंडिया को बड़े टूर्नामेंट से पहले झटका

Harmanpreet Kaur ICC

Harmanpreet Kaur ICC

नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को अगले दो इंटरनेशनल मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया है। आईसीसी आचार संहिता के दो अलग-अलग उल्लंघनों के आरोप में उन पर ये कार्रवाई की गई है। शनिवार को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए आईसीसी महिला चैम्पियनशिप श्रृंखला के तीसरे मैच के दौरान हरमन के व्यवहार को लेकर विवाद सामने आया था।

विज्ञापन

मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना

कौर ने भारत की पारी के 34 वें ओवर में स्पिनर नाहिदा अख्तर की गेंद पर स्लिप में कैच आउट दिए जाने के बाद विकेटों पर बल्ला मार दिया था। हरमन पर लेवल 2 के अपराध के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। उन्हें डिसिप्लेनरी रिकॉर्ड पर तीन डिमेरिट अंक दिए गए हैं।

विज्ञापन

आईसीसी ने कहा है कि उन्हें अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाने और स्पोर्ट्स पर्सनल्स के लिए बनी आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। कौर पर इससे पहले सार्वजनिक आलोचना से संबंधित लेवल 1 के अपराध के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया था। ये जुर्माना मैच प्रजेंटेशन के दौरान अंपायरिंग की खुलेआम आलोचना करने को लेकर लगाया गया।

https://twitter.com/ICC/status/1683824414389837824

विज्ञापन

हरमन ने स्वीकार किया अपराध 

भारतीय कप्तान ने अपराध स्वीकार कर लिया और एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के अख्तर अहमद द्वारा प्रस्तावित प्रतिबंधों पर सहमति व्यक्त की। इसके बाद औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी।

https://twitter.com/Rnawaz31888/status/1683826413965545472

विज्ञापन

ये है आईसीसी का नियम 

लेवल 2 के उल्लंघन में आम तौर पर खिलाड़ी की मैच फीस का 50 से 100 प्रतिशत तक जुर्माना और तीन या चार डिमेरिट अंक होते हैं, जबकि लेवल 1 के उल्लंघन में न्यूनतम जुर्माना आधिकारिक फटकार, अधिकतम जुर्माना खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत और एक या दो डिमेरिट अंक होता है। कौर के मामले में चार डिमेरिट पॉइंट दो सस्पेंशन पॉइंट्स में बदल दिए गए। जिससे उन्हें एक टेस्ट मैच या दो वनडे या दो टी20 से निलंबित कर दिया गया।

भारतीय टीम को झटका 

भारतीय टीम इन दिनों आगामी एशियन गेम्स की तैयारियों में जुटी है। ऐसे में हरमन पहले दो मैच नहीं खेल पाएंगी। भारतीय टीम अपनी आईसीसी रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। ऐसे में वह क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल दोनों नॉकआउट मैचों से चूक जाएंगी। यदि टीम आगे बढ़ती है तो वह केवल फाइनल, गोल्ड मेडल मैच ही खेल सकती हैं। हरमन के व्यवहार की पूर्व क्रिकेटर मदन लाल ने भी आलोचना की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ