Women's T20 World Cup में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी ने जड़ा है शतक, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान!

Women’s T20 World Cup के इतिहास में अब तक सिर्फ 7 बल्लेबाज ही शतक लगाने में सफल रही हैं, जिसमें एक भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल हैं. क्या आप जानते हैं महिला टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी कौन हैं.

Harmanpreet Kaur and Smriti Mandhana (Image generated by AI)

Harmanpreet Kaur and Smriti Mandhana (Image generated by AI)

Women’s T20 World Cup: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है. इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच एडजबेस्टन में खेले गए ओपनिंग मैच में इंग्लैंड की स्टार ओपनर डैनी वायट-हॉज ने शानदार शतक जड़कर टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत की. वायट-हॉज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों में नाबाद 105 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 13 चौके और एक छक्का जड़ा. उनकी इस पारी के बदौलत मेजबान इंग्लैंड ने 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और श्रीलंका को 87 रनों से करारी शिकस्त दी.

विज्ञापन

इस शतकीय पारी के साथ ही वायट-हॉज महिला टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाली 7वीं बल्लेबाज और इंग्लैंड की दूसरी खिलाड़ी बन गईं. हालांकि, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाली 7 खिलाड़ियों में सिर्फ एक भारतीय शामिल हैं. यानी टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक भारत की ओर से सिर्फ एक बल्लेबाज ही शतक लगा पाईं हैं. तो आइए जानते हैं कौन हैं भारत की इकलौती शतकवीर?

विज्ञापन

महिला T20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाली इकलौती भारतीय कौन?

महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2009 में हुई थी और टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक सिर्फ सात बल्लेबाज ही शतक लगाने में सफल रही हैं. इस लिस्ट में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम भी शामिल है. हरमनप्रीत ने 2018 के टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 103 रनों की शानदार पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की थी. वह महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक जड़ने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं. उनके अलावा, कोई भी महिला क्रिकेटर अब तक टी20 वर्ल्ड कप में शतक नहीं लगा पाईं हैं.

हरमनप्रीत अक्सर नंबर-4 पर बल्लेबाजी करती हैं और उन्होंने इस टूर्नामेंट के सभी नौ संस्करणों में हिस्सा लिया है. हरमनप्रीत के नाम टी20 वर्ल्ड कप में 39 मैचों में 726 रन दर्ज हैं, जिसमें पांच अर्धशतक और एक शतक भी शामिल हैं. ऐसे में भारतीय फैंस को इस बार भी उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

महिला टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाली खिलाड़ी

  • 126 रन – मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) बनाम आयरलैंड, 2014
  • 112* रन – डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज) बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2010
  • 108* रन – हीथर नाइट (इंग्लैंड) बनाम थाईलैंड, 2020
  • 105* रन – डैनी वायट-हॉज (इंग्लैंड) बनाम श्रीलंका, 2026
  • 103 रन – हरमनप्रीत कौर (भारत) बनाम न्यूजीलैंड, 2018
  • 102 रन – मुनीबा अली (पाकिस्तान) बनाम आयरलैंड, 2023
  • 101 रन – लिजेल ली (दक्षिण अफ्रीका) बनाम थाईलैंड, 2020
  • पाकिस्तान के खिलाफ अभियान शुरू करेगा भारत

ये भी पढ़ें- IND vs PAK Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला? जानें कहां और कैसे देखें लाइव

पाकिस्तान से होगा भारत का पहला मुकाबला

हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम की नजरें अब टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम करने पर हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. दोनों टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला रविवार, 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस मैच में पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज करना चाहेगी. फैंस की निगाहें एक बार फिर हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना जैसे स्टार खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ